स्वीप से संबंधित गतिविधियां आयोजित करें ईएलसी : एसडीएम

by
भोरंज 22 दिसंबर :   भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत विभिन्न गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों (ईएलसी) के संयोजकांे के साथ एक बैठक की।
इस अवसर पर एसडीएम ने सभी संयोजकों को अपने-अपने संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके नवयुवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप और राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी.इन nvsp.in का भी व्यापक प्रचार किया जाना चाहिए, ताकि सभी पात्र लोग अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकें।
बैठक में निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का 20 जनवरी को गरनोटा में होगा आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

मैगा चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 20 जनवरी (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3.31 करोड़ की चुनाव आचार संहिता के दौरान जब्ती, शराब के साथ नकदी और ज्वेलरी बरामद

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में 10 जून को तीन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी।  प्रदेश में अब भी चुनाव आचार संहिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी निर्माण कार्यों के मजदूरों को भी देंगे बोर्ड की योजनाओं का लाभ : नरदेव कंवर

आम लोगों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनी है मनरेगा: सुनील शर्मा बिट्टू हमीरपुर में सैकड़ों कामगारों को बोर्ड की ओर से बांटे गए इंडक्शन चूल्हे रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। हिमाचल प्रदेश भवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला और कोचिंग स्टूडेंट का प्यार : 50 हजार में दी थी पति के मर्डर की सुपारी, प्रेमी और अन्य के साथ मिलकर महिला ने रची साजिश

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक महिला को कोचिंग स्टूडेंट से प्यार हो गया तो महिला ने अपने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पति को दूध में नींद की...
Translate »
error: Content is protected !!