अटल बिहारी वाजपेयी को हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना, : डॉ. राजीव बिंदल

by

शिमला   : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसम्बर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 25 दिसम्बर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना है। भारतीय जनता पार्टी हर मंडल पर कवि गोष्ठी/सेवा कार्य/फल वितरण/चर्चा संगोष्ठियां आयोजित करेगी।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इस शताब्दी के महानतम नेताओं में शामिल है। इन्होनें भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हिमाचल प्रदेश के लिए उनका योगदान सर्वविदित है और उनको हम श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

26 दिसम्बर देशभर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के चारों पुत्रों के बलिदान को समर्पित यह बाल दिवस पूरे भारत को त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू तेग बहादुर जी, गुरू गोविन्द सिंह जी, साहिबजादे अजित सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के त्याग को, बलिदान को स्मरण कराएगा जिनके बलिदानों के कारण आज हिन्द इस रूप में विद्यमान है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी स्थान-स्थान पर वीर बाल दिवस मनाएगी।

28 दिसम्बर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक शिमला में सम्पन्न होगी। 29 दिसम्बर को प्रदेश के सभी भाजपा समर्थित पार्षदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बद्दी (सोलन) में सम्पन्न होगा। 31 दिसम्बर को प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर नरेन्द्र भाई मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। इस प्रकार राष्ट्रीय विचारों का प्रवाह तेज करते हुए भाजपा संगठन को लगातार मजबूत करने का काम जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में किया

शिमला 03 जुलाई :  1. सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) अलंकरण समारोह 2025 का आयोजन 03 जुलाई 2025 को शिमला के डैनफे ऑडिटोरियम में किया गया। सेना प्रशिक्षण कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पायलट ग्रीन हाइड्रोजन मोबिलिटी स्टेशन के लिए हिमाचल प्रदेश और एनएचपीसी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

चम्बा :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में आज चम्बा में मोबिलिटी क्षेत्र के लिए पायलट हाइड्रोजन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन चम्बा और एनएचपीसी लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग केंद्र परौर सत्संग सुना

परौर । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक गुरू बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों के सत्संग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी...
Translate »
error: Content is protected !!