विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला : स्पीकर के साथ कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

धर्मशाला , 23 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन में कहा कि सरकार विधायकों को गाड़ी पर झंडा लगाने की अनुमति देने का फैसला स्पीकर के साथ प्रासंगिक कानूनी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद ही लेगी।  मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी  विधायक त्रिलोक जामवाल द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रहे थे। जामवाल ने कहा कि विधायकों के वाहनों पर झंडे लगाने से संबंधित कानून में 2021 में संशोधन किया गया था।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने इस संबंध में इसी साल 16 अप्रैल को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को भी पत्र लिखा था, लेकिन अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने विधायकों की गाड़ियों का चालान किये जाने का मुद्दा भी उठाया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सरकार को शनिवार या रविवार तक प्राधिकार पत्र जारी करने का आदेश दिया था।

कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अधिकारी अपने वाहनों पर झंडे और चमकती लाइट लगाने के लिए आपदा का हवाला देते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसी भी आपदा में घटनास्थल पर पहुंचने वाला पहला व्यक्ति मुख्यमंत्री होता है, उसके बाद मंत्री और विधायक होते हैं। उद्यान मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यदि विधायकों को अधिकार नहीं दिया जा सकता तो अधिकारियों की गाड़ियों से झंडे हटा दिए जाएं।

विधायक विनोद कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में झंडा लगाने का प्रावधान जरूरी है। संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह मामला कई सालों से लंबित है। उन्होंने कहा कि भाजपा जब सत्ता में थी तब उसे विधायकों का सम्मान याद नहीं था, लेकिन विपक्ष में आते ही उसे यह मामला याद आ गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएम पोषण स्कीम बारे बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : पीएम पोषण स्कीम के संबंध में उपायुक्त कार्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएम पोषण स्कीम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिनों तक उमड़ी भीड़

नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दस दिनों तक चले इस मेले में कुल 2.01 करोड रुपये की रिकॉर्ड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथ-पैर बेड़ियों से बंधे रहते थे-बाथरूम जाते समय भी : भारतीय अवैध अप्रवासियों को पिछली बार से भी बदतर हाल में लाया गया भारत : सुन खौल जाएगा खून

अमेरिका लगातार अपने देश में मौजूद अवैध अप्रवासियों को वापस भेज रहा है. भारत से भी अवैध अप्रवासियों को विमानों में भरकर वापस भेजा जा रहा है। तमाम विरोध के बावजूद पिछली बार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूजा-अर्चना के साथ दंगल के दूसरे दिन का शुभारंभ…युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ रहा धुम्मू शाह मेला : महापौर नीनू शर्मा

एएम नाथ। धर्मशाला, 10 अप्रैल: दाड़ी स्थित ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले के दूसरे दिन भराड़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की महापौर नीनू...
Translate »
error: Content is protected !!