हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

by

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट का रक्त सुचारु करने, पीठ दर्द, थक्का रोधी, मानसिक रोग, मिर्गी, बुखार और ब्लड प्रेशर की दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं।  अब इनका लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया जाएगा।

राज्य ड्रग नियंत्रक मनीष कपूर ने अगस्त के ड्रग अलर्ट में सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन दवा उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें लाइसेंस रद्द करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा। विभाग खुद भी सैंपलों की जांच करेगा।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के 14, ऊना का एक और सिरमौर के पांच दवा उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं। सिरमौर के मोगीनंद में स्थित गेनोसिस फार्मास्युटिक कंपनी की गैस्ट्रिक की दवा, कालाअंब स्थित डिजिट विजन कंपनी की अल्सर की दवा पेटोमेड, बद्दी स्थित ऐलक्सा कंपनी की निमोनिया की दवा मोक्सीकाईड सीवी, सिरमौर स्थित एमजी लाइफ साइंस की जीवाणु संक्रमण की दवा अमाक्सिसाइक्लिन, झाड़माजरी के स्कोटोडिल कंपनी की इंसुलिन बढ़ाने वाली दवा मेटफामिन, परवाणू की लिजन हेल्थकेयर की डायरिया की दवा रिक्सिम, मलकूमाजरा की मेक्स स्टार कंपनी की गले की दर्द की दवा फैक्सोफेनाडाइन दवा के दो सैंपल फेल हुए हैं।

कालाअंब स्थित एथीन लाइफ साइंस की कब्ज की दवा लेक्टूलीज, संडोली स्थित हेल्थ बायोटेक की खून सुचारु रूप से बहने की दवा हेपरिन सोडियम इंजेक्शन, बद्दी के हैट्रो लैब की दवा एंटीबायोटिक दवा सेपोडेम सिरफ, काठा बद्दी की यूनिस्पीड की दर्द की दवा निमोसुलाईड, नालागड़ के एलविस हेल्थ केयर कंपनी की हार्ट में रक्त प्रवाह की दवा एड्रेनाईलाई, गुल्लरवाला की यूनिवर्सल ट्वीन लैब की पीठ की दर्द की दवा डिक्लोफेनाक का सैंपल फेल हुआ है।

बद्दी की डेक्सिन कंपनी की वैक्टीरिया संक्रमण की दवा सेफोपेराजन, झाड़माजरी की स्काटोडिल कंपनी थक्का रोधी की दवा हैपरिन इंजेक्शन, कालाअंब स्थित डिजिटल विजन की मानसिक रोग की दवा क्लोनाजेपम, संडोली के हेल्थ बायोटेक की मिर्गी की दवा फेनाईटोईन, बद्दी के बिन क्योर फार्मा कंपनी की बुखार की दवा पैरासिटामोल के साथ ऊना के स्विश गारनियर कंपनी की रक्तचाप की टेलमीसारटन के सैंपल फेल हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 300 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

नेरचौक और टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे PET स्कैन, मेडिकल कॉलेजों में साल के अंत तक ऑटोमेटेड लैब सिस्टम शुरू करने का लक्ष्य एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय डगोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष ने 44 लाख की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया लोकार्पण

एएम नाथ। बनीखेत, (तुन्नुहट्टी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च विद्यालय डगोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया । कुलदीप सिंह पठानिया ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित में फेल तो टेंशन नहीं, परिणाम पास ही आएगा – बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई से एचपी बोर्ड में आए अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दी

रोहित जसवाल। शिमला  : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में गणित विषय में कम अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम पास ही आएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह राहत सीबीएसई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में हुआ प्रथम वर्ष के छात्रों का ओरिएंटेशन व इंडक्शन कार्यक्रम

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रवक्ताओं ने प्रथम वर्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!