भर्ती रैली में 2310 में से 1955 अभ्यर्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट : अग्निवीर भर्ती में फिजिकल टेस्ट देने के लिए पांचवें दिन पहुंचे 317 अभ्यर्थी

by
मंडी, 24 दिसम्बर :   अग्निवीर भर्ती रैली के पांचवें दिन रविवार को 317 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए मंडी के पड्डल ग्राउंड पहुंचे। पांचवें दिन जिला मंडी की सदर तहसील से लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे अग्निवीर सामान्य डयूटी के साथ मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति से अग्निवीर क्लर्क, टेक्निकल और टेªडमैन में भर्ती होने इच्छुक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया कि तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लिए आयोजित की गई भर्ती रैली में 1955 अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया। जबकि 2310 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की थी। उन्होंने बताया कि रैली के पांचवें दिन लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 317 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। मंडी सदर तहसील से अग्निवीर सामान्य डयूटी में 186 में से 168, अग्निवीर क्लर्क में 102 में से 79, अग्निवीर टेक्निकल में 82 में से 54 और अग्निवीर ट्रेडमैन में 25 में से 16 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि यह अग्निवीर भर्ती रैली 20 से 26 दिसंबर तक आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि रविवार तक भर्ती कार्यक्रम के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिन 25 और 26 दिसम्बर को शारीरिक परीक्षा में भाग ले चुके अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस भर्ती के आयोजन में जिला प्रशासन ने काफी मदद की है। जिससे कि हम भर्ती में भाग लेने आए अभ्यर्थियों को भरपूर सुविधा उपलब्ध करवा सके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, खेल, संस्कृति विभाग का भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों के लिए बढ़ी खबर : दो बार होंगी बोर्ड की परीक्षाएं, दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट मार्क्स को फाइनल मान सकते

नई दिल्ली : शिक्षा के क्षेत्र में एजुकेशन मिनिस्ट्री की तरफ से लगातार बदलाव किए जा रहे हैं । केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह घोषणाएं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किडनी फेल्योर के हर साल 2.2 लाख नए मरीज, ट्रांसप्लांट केवल 6000 में – देश में ऑर्गन डोनेशन का अभाव : डॉ. एचके इमरान हुसैन

रोहित भदसाली। होशियारपुर/ ऊना , 28 अगस्त: “ देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीजों में क्रोनिक किडनी फेल्योर विकसित होता है और केवल 6000 लोग ही अंगदान के अभाव में ट्रांसप्लांट करा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या चंडीगढ़ में भी बना केजरीवाल का शीशमहल…सैटेलाइट फोटो से क्यों मचा हंगामा?

नई दिल्ली : देश की सियासत में ‘शीशमहल’ शब्द दोबारा चर्चा में है। पंजाब सरकार के बहाने बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!