स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में एनएसएस कैंप शुरू : कैंप दौरान विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए लामबंद किया

by
गढ़शंकर, 25 दिसंबर :   स्कूल ऑफ एमिनैंस गढ़शंकर में प्रिंसिपल सीमा रानी बुद्धि राजा के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रभारी लेक्चर्र रमनदीप सिंह के नेतृत्व में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी हरी कृष्ण गंगड़ और जोगिंदर कुल्लेवाल गढ़शंकर प्रधान सांस्कृतिक विभाग, तर्कशील सोसायटी पंजाब ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अंधविश्वास, भूत-प्रेत, नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, वैज्ञानिक सोच अपनाने, रचनात्मक साहित्य पढ़ने और नैतिक मूल्यों के वाहक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर चर्चा के बाद वक्ताओं ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और बच्चों की शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान स्कूल में तर्कशील साहित्य का स्टॉल भी लगाया गया, जहां छात्रों और शिक्षकों ने सकारात्मक समर्थन दिया। इस अवसर पर कैंप प्रभारी लैक्चर्र? मनदीप सिंह, लैक्चर्र निशा बाली, मनिआशा और सरबजीत उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास के साहमने रोष मार्च निकाला

गढ़शंकर – विधानसभा गढ़शंकर व चब्बेवाल की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर इलाका निवासियों ने गढ़शंकर के विधायक व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास स्थान पर प्रदर्शन किया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव – जेपीसी गठित, 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी का नाम शामिल

नई दिल्ली।  एक देश-एक चुनाव के लिए संयुक्‍त संसदीय कमेटी (जेपीसी) का गठन हो गया है. 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी जैसे सांसदों का नाम शामिल है. इस कमेटी...
article-image
पंजाब

Three-Day Gurmat and Sant Sammelan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : A three-day Gurmat and Sant Sammelan, dedicated to the 137th birth anniversary of Sant Baba Jwala Singh Harkhowal Wale, was organised at Gurdwara Santgarh in Langehri village under the leadership...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन भाजपा सदस्यता अभियान सम्बन्धी प्रदेश प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा : खन्ना होशियारपुर, 11 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में...
Translate »
error: Content is protected !!