मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

by

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे। दरअसल सुखबीर बादल को भी पता है कि बगैर दिल्ली का किला फतह किए आगे का रास्ता नहीं खुलता है। यही कारण है कि वह दिल्ली में पार्टी की जड़ें फिर से मजबूत करने के लिए सभी पंथक नेताओं को एकजुट कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल ने मंजीत सिंह को मार्च-अप्रैल 2019 को पार्टी से निकाल दिया था। इससे पहले जनवरी 2019 में मंजीत सिह जीके ने कथित आरोप लगने के चलते दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त विरोधियों का दबाव था कि मंजीत पर कथित आरोप हैं लिहाजा इन्हें पार्टी से बाहर किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्‍कूलों में एडमीशन के लिए पंजाब सरकार ने बदले नियम और शर्ते : 3 साल तक का बच्चा नर्सरी में और 4 साल तक का बच्चा एल.के.जी में

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने छोटे बच्‍चों की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने बच्‍चों के एडमीशन को लकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!