भाजयुमो चम्बा मण्डल ने साहो बस स्टैंड पर लगाया नमो टी-स्टॉल : बदले की भावना से कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मनोज

by
एएम नाथ। चम्बा  :
भारतीय जनता युवा मोर्चा चम्बा मण्डल ने आज साहो बस-स्टैंड पर नमो टी-स्टॉल लगाया गया । इस मौके पर लोगों ने नमो ऐप्प भी डाउनलोड करवाई और नमो ऐप्प के फायदों के बारे में लोगों को बताया ।   इसके आलावा नमो टी-स्टॉल के माध्यम से लोगों को चाय वितरीत की गई ।  इस मौके पर मुख्य तौर पर भाजपा जिला प्रवक्ता मनोज कुमार मनु उपस्थित रहे । भाजाप जिला प्रवक्ता मनोज मनु ने  अपने संबोधन में नमो ऐप्प के साथ साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया । वहीं प्रदेश सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि भेदभाव की दृष्टि से कार्य कर रही है प्रदेश की सरकार ।  उन्होने कहा कि आपदा के नाम पर लाखों के घोटाले हुए हैं । रलीफ के नाम पर पैसे की बंदरबांट हो रही । कहीं घर तबाह हो गये वहां कुछ नहीं तो कहीं रलीफ से ही एक एक पंचायत को 65-65 लाख दिये गये जहां कोई नुकसान भी नहीं हुआ ।
आज हिमकेयर का फायदा लोगों को नहीं मिल रहा एक साल से सहारा योजना का फायदा बेसहारा लोगौं को नहीं मिल रहा । कामगार बोर्ड की योजनायें एवं शगुन योजना आज ठप्प पड़ गई है । पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ भेदभाव हो रहा । यह हाल प्रदेश के आज हो गये हैं इसका जवाब जनता अब 2024 के लोकसभा चुनावों में देगी । इस मौके पर भाजपा मण्डल महामंत्री महेंद्र कुमार उप प्रधान ठाकरू राम, अभिशेक विजलवान, सुरेश कुमार, महाराज सिंह, जोगिंद्र, गुलजार मौहम्मद, रींकू, सन्नी, तनु कश्मीरी आदि कई भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में किए 50 करोड़ के उद्घाटन शिलान्यास, हिमाचल में 2600 करोड़ से मजबूत होगा सड़क नेटवर्क – विक्रमादित्य सिंह

मंडी, 8 दिसंबर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में सड़कों के सुधार और विस्तार पर 2600 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह धनराशि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण,

एएम नाथ। बिलासपुर 8 अगस्त : जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निरीक्षण : आपदा प्रभावित परिवारों को 2 लाख 30 हजार की राहत राशि वितरित

बैला गांव के समीप भूस्खलन रोकथाम की प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित चंबा,(चुवाड़ी) 16 अगस्त : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल भटियात के तहत भारी बारिश के कारण आपदा प्रभावित विभिन्न...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा के साथ प्रोफेसर ने किया गंदा काम : छात्रा ने मौत से पहले वीडियो बना सुनाई आपबीती

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक कॉलेज में सेकेंड ईयर की छात्रा की मौत के बाद 3 छात्राओं और एक प्रोफेसर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!