मल्टीटेक सोसाइटी में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु सौंपी 3 लाख रुपए की ग्रांट – स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन: सांसद मनीष तिवारी

by
मोहाली, 27 दिसंबर: स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मल्टीटेक सोसाइटी, सेक्टर-91 में ओपन एयर जिम स्थापित करने हेतु अपने संसदीय कोटे से जारी 3 लाख रुपए की ग्रांट स्थानीय निवासियों को भेंट करने के अवसर पर कहे।
सांसद तिवारी ने कहा कि एक व्यक्ति अपने परिवार और समाज की जिम्मेदारी तभी उठा सकता है, जब वह स्वस्थ हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और हमें अपनी सेहत की संभाल करने हेतु रोजाना कसरत करनी चाहिए। यह युवाओं को नशे की समस्या से दूर रखने में भी मदद करती है। सांसद तिवारी ने कहा कि इस राशि से स्थापित होने वाला ओपन एयर जिम हर उम्र वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
इस दौरान वह देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म करने पर तुली केंद्र की भाजपा सरकार पर भी बरसे। सांसद ने कहा कि सरकार देश के संविधान के जरिए इसके निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर की सोच को भी नुकसान पहुंचा रही है। जिसे देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में जवाब देगी।
जहां अन्य के अलावा, मल्टीटेक रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के प्रधान वरुणदीप सिंह भुमरा, महासचिव संदीप सिंह बल, डिप्टी मेयर मोहाली कुलजीत सिंह बेदी, सीनियर कांग्रेस नेता मनजोत सिंह, ब्रिगेडियर बलदेव सिंह, हरजप सिंह औजला, नरेंद्र सिंह मल्ली, अमरजीत सिंह, प्रदीप कुमार, वाशु भोगल भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22800 रुपये से लेकर 114450 रुपये का मिलेगा वेतन – विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे युवाओं को अबूधाबी और दुबई में नौकरी का मिलेगा अवसर तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में भरे जाएंगे पद

बायोडाटा, पासपोर्ट, प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय में करें संपर्क एएम नाथ। चंबा, अक्तूबर 26 :   विदेश में नौकरी करने के अवसर तलाश रहे हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब

बसपा को बड़ा झटका : होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़  :  बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए होशियारपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार रहे राकेश सुमन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में...
article-image
पंजाब

शिवसेना नेता के 3 हत्यारोपी काबू : पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलीबारी, तीनों आरोपी घायल

मोगा। पंजाब के मोगा में सीआईए मोगा और सीआईए मलौट की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर ने पुलिस पर की फायरिंग : जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली

संगरूर : भवानीगढ़ के पास नदामपुर गांव में पुलिस द्वारा असलाह की बरामदगी के लिए लाए गए एक नामी गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर के पैर...
Translate »
error: Content is protected !!