जालंधर में हुई पहली “ग्रीन स्टांप पेपर” रजिस्ट्री : पंजाब सरकार द्वारा मध्य एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए

by

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा मध्यम एवं लघु उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए “ग्रीन स्टांप पेपर” द्वारा जालंधर जिले में पहली रजिस्ट्री हुई।

डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने रजिस्ट्री करवाने वाले रोहित मलिक, वरिंदर मलिक और जसविंदर सिंह साहनी को रजिस्ट्री के बाद दस्तावेज सौंपे।
बता दे कि कुछ समय पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योगों की तेजी से स्थापना के लिए अलग-अलग रंगों के स्टांप पेपर जारी किए थे, ताकि निवेशकों को विभिन्न विभागों से मंजूरी मिलने के बाद,रजिस्ट्री का काम भी पूरा हो सके।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उद्योग स्थापित करने के लिए आवेदक को “इन्वेस्ट पंजाब” के पोर्टल पर आवेदन करना होगा, जहां से विभिन्न विभागों जैसे रेलवे, बिजली बोर्ड, वन, फायर ब्रिगेड आदि से मंजूरी लेकर रजिस्ट्री की जाती है।

ग्रीन स्टांप पेपर अधीन उद्योग स्थापित करने के लिए रजिस्ट्री का काम बहुत आसान कर दिया गया है, जिससे उद्योग का केंद्र होने के कारण जालंधर शहर में निवेश करने वाले निवेशकों को काफी लाभ होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और छात्रा आरती कुमारी सम्मानित

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के रेड रिबन क्लब की इंचार्ज डॉ. अरविंदर कौर और कॉलेज की छात्रा आरती कुमारी को पंजाब सरकार, पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी और युवा सेवाएं...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर शुरू हाेगी बैलों की दौड़ : विधानसभा में विधेयक पारित …पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता की अनुमति नहीं हाेगी: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 11 जुलाई । पंजाब में लंबे समय के बाद फिर बैलों की दौड़ का आयोजन होने का रास्ता साफ हो गया।  शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम (पंजाब संशोधन)...
article-image
पंजाब

देश के लोकतंत्र को बचाने का आखिरी अवसर हैं ये चुनाव: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 18 अप्रैल: चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव आखिरी अवसर हैं। उन्होंने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!