विक्रमादित्य सिंह ने कोहबाग स्कूल में वार्षिक वितरण समारोह में की शिरकत : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का विक्रमादित्य सिंह ने दिया आश्वासन

by
शिमला, 29 दिसंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी उप-तहसील के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है और इस दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू निरंतर कार्य कर रहे हैं ताकि वंचित वर्गों को घरद्वार पर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके।
कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में कड़ी मेहनत करे और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएं और सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी की समस्या पर चिंता व्यक्त की और शिक्षकों, अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर मानसिक दबाव न बनाए और विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार पाठ्यक्रम के लिए प्रेरित करें।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश के विकास को ग्रहण लगाया है और वर्तमान राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से हर वर्ग और हर क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मानवीय संवेदनाओं को अधिमान दे रहे हैं, जिससे निराश्रितों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने दोहराया कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है और इस क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कैबिनेट मंत्री ने विद्यालय के खेल मैदान को 15 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की और सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण, अध्यापकगण, पंचायत प्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश में किसानों के नाम पर शोर करने वाली कांग्रेस ने बढ़ाया पाँच गुना बिजली का बिल : जयराम ठाकुर

अब बिजली के बिल से प्रदेश के किसानो को भी झटके दे रही है शुल्क की सरकार : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने ईवीएम प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : ज़िला के सभी 631 मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगी  जागरूकता  गतिविधियां

ईवीएम तथा वीवीपैट के माध्यम से मतदान की जानकारी होगी प्रदान चंबा, 13 दिसंबर: उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  अपूर्व देवगन ने आज  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनसाधारण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत ऊना, बंगाणा व चौकी मन्यार में होंगे विशेष आयोजन – सहायक आयुक्त वरिंदर कुमार

ऊना, 10 अक्तूबर – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय ऊना के अलावा बंगाणा तथा चौकी मन्यार में विशेष आयोजन किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार, 12 अक्टूबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ समापन : राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

एएम नाथ। नूरपुर, 17 अगस्त: भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शनिवार देर शाम को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी सुबह से ही...
Translate »
error: Content is protected !!