शिक्षकों के तबादलों पर रोक – मार्च 2026 तक : स्कूलों में 3100 जेबीटी व टीजीटी होंगे भर्ती

by
हिमाचल प्रदेश में अब शिक्षकों के तबादलों के लिए आने वाले नए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। मार्च 2026 तक आवेदन लेने पर अब रोक लगा दी गई है। राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि तबादलों के लिए 15 अप्रैल तक आए आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।
इन आवेदनों के संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में जल्द 3100 जेबीटी और टीजीटी की नई भर्तियां की जाएंगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि तबादलों को लेकर सरकार ने बीते वर्ष कड़ा फैसला लिया था। स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए साल भर तबादले नहीं किए गए।
बीते दिनों तबादले करवाने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। 15 अप्रैल तक आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। अब कोई भी नया आवेदन मंजूर नहीं होगा। मार्च 2026 तक तबादलों पर रोक रहेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि तबादलों के लिए अब शिक्षक आवेदन ना करें। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों के 3100 पद भरे जाने हैं। मेडिकल, नॉन मेडिकल टीजीटी के पद पहले भरे जाएंगे।
प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी हैं, वहां नियुक्तियां की जाएंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वोकेशनल शिक्षकों की मांगों को हल करने के लिए सरकार प्रयासरत है। वोकेशनल शिक्षक मुख्यमंत्री से मिले हैं। निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग उठाई गई।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के लिए सरकार प्रयासरत है। कुछ अधिकारी इन दिनों अवकाश पर हैं। जल्द ही नीतिगत फैसला लिया जाएगा। वीरवार को भी इस बाबत अधिकारियों से चर्चा भी की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर योजना” निजी अस्पतालों में बंद, “सरकारी कर्मचारी और रिटायरी” को अब सेवाएं तुरंत “बंद”

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व जयराम सरकार द्वारा शुरू की गई “हिमकेयर योजना” में गड़बड़ियों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने योजना में बड़ा बदलाव किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार हिमकेर योजना को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर छोड़ फरार : नवजात को जन्म के आधे घटे बाद ही वहां छोड़ा गया

मुकेरिया(होशियारपुर ) : स्थानीय बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा नवजात को स्थानिक सिविल अस्पताल में ले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थान चुनाव : नामांकन के पहले दिन ऊना जिला में कुल 1,787 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

रोहित जसवाल।।  ऊना, 7 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन गुरुवार को कुल 1,787 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री को कब तक जेल में रखेंगे? ED पर भड़का सुप्रीम कोर्ट -2 साल में तो मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ,

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषसिद्धि की दर कम रहने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को ED से सख्त लहजे में पूछा कि शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती में कथित...
Translate »
error: Content is protected !!