बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन, बिलासपुर में 25 गांव को बनाया जा रहा है आदर्श ग्राम

by
बिलासपुर 30 दिसंबर  :  जिला मुख्यालय के बचत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के 25 गांव में किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने की।
उपायुक्त में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए खंड स्तर पर समन्वय स्थापित कर अधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करें। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने आज प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की जिला स्तरीय अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए । यह निर्देश दिए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 4760 लाभार्थियों में से 1886 लाभार्थियों को आवश्यकता अनुरूप लाभ प्रदान किया गया है जबकि 2820 लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अभी तक 517 जनत कार्यों में से 301 कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है जबकि 80 कार्य प्रगति पर है शेष कार्यों को आरंभ करने की प्रक्रिया जारी है उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत चार करोड़ 80 लख रुपए की राशि जारी की गई है जबकि 2 करोड़ 68 लाख 67 हजार रुपए की राशि का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया गया है उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 25 गांव का चयन किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर जिला के 25 पंचायतों जिनमे बिनौला, बल्ह बुलाणा, बकरोआ, बाला, बल्ह सीणा, बेहना जट्टां, भोली, निचली भटेड़, दयोली, डूडियां, पपलोआ, बल्ह सीहणा, हम्बोट, कोसरियां, झंण्डूता, कोठी, हरनोड़ा, ग्वालथाई, कोठीपुरा, ओयल, पनोह, पटटा, त्यूनखास के अंतर्गत गांव में प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 80 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं।
इन आदर्श गांव में सड़क कनेक्टिविटी, दूर संचार कनेक्टिविटी, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकास और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सुविधा उपलब्ध करवाना योजना की प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत सचिवों को इन पंचायतों के विकास के लिए बनाए जा रहे गांव विकास
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव के दौरान होशियार को लाभ न मिले इसलिए रोका नंद नाला पुल का निर्माण : हमसे पूछने के बजाय सीएम ख़ुद बताएं क्यों हो रहे हैं उपचुनाव : जयराम ठाकुर

देहरा अपने धरतीपुत्र के साथ मज़बूती के साथ खड़ी है, कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की, डॉ राजेश के लगाए आरोप बहुत गंभीर राहुल गांधी द्वारा सदन में हिंदुओं को हिंसक बोलना दुर्भाग्यपूर्ण एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला जिला के बच्चों की पहली हवाई यात्रा : “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत केरल के लिए हुए रवाना

एएम नाथ। शिमला :  भारत सरकार की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत शिमला जिला के 26 छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज केरल राज्य के लिए रवाना हुआ। इस दल में 19 बालिकाएं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी को बदनाम करने के जगह-जगह लगा दिए आपत्तिजनक पोस्टर

हरोली । हरोली क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही खींचतान सड़कों पर आ गई है। पति ने पत्नी को बदनाम करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगा दिए जिससे आहत होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित : 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए किया पंजीकृत

एएम नाथ। सरकाघाट 20 जुलाई-उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!