मौसी को प्रेम जाल में फंसाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध : ब्लैक मेल कर दो लाख रुपये की की मांग, रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर की वायरल की वीडियो

by

 जौनपुर  : रिश्ते में मौसी लगने वाली युवती को आजमगढ़ निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद ब्लैक मेल करते हुए दो लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये न मिलने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की  । पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 दोनों में आंखें लड़ने के बाद प्रेम प्रसंग शुरू :   मामला चर्चा का विषय बन गया है। पीड़िता केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की जबकि आरोपित नीरज कुमार आजमगढ़ जिले के देवगांव के गड़ौली गांव का निवासी है। पीड़िता की तहरीर के अनुसार छह माह पूर्व एक शादी समारोह में उसकी नीरज कुमार से मुलाकात हुई। आंखें लड़ने के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली।

शारीरिक संबंध बनाने की  वीडियो रिकॉर्डिंग कर की वायरल :   प्रेम प्रसंग के बारे में दोनों के स्वजन को पता चला तो वे एतराज करते हुए लोकलाज व रिश्ते की दुहाई देते हुए समझाया। युवती ने नीरज से संबंध तोड़ लिए। इसके बाद नीरज कुमार युवती से दो लाख रुपये की मांग करने लगा। धमकी दी कि रुपये न मिलने पर वीडियो प्रसारित कर देगा।

मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू :  आखिरकार रुपये न मिलने पर आरोपित ने उसके भाई के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस आरोपित के विरुद्ध खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। शनिवार को मिले लोकेशन पर आरोपित नीरज कुमार को आजमगढ़ व जौनपुर की सीमा पर स्थित अमिहित से मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी की बंकरमैन कंपनी ने दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए उपाय किए पेश

कंपनी के निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की पेश भारत के बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्याओं के हल होने का किया दावा तारा, बद्दी :  देश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सेना में मेजर बनी हिमाचल की बेटी : नेहा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

  एएम नाथ। बिलासपुरम : हिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वो चाहे देश सेवा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का क्षेत्र या खेल का यहां तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
Translate »
error: Content is protected !!