आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्र का प्रहार : जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ संगठन पर सरकार ने लगाया बैन

by

नई दिल्ली  :  जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों की वजह से इस संगठन पर UAPA के तहत बैन लगाया गया है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया, ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर को UAPA के तहत एक ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया है।

गृहमंत्री ने लिखा, “यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियां जारी रख रहा है। आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को तुरंत विफल कर दिया जाएगा.”।

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट) पर भी बैन :  इससे पहले 27 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर प्रतिबंध लगाया था। गृहमंत्री अमित शाह ने बताया था कि देश विरोधी गतिविधियों की वजह से इस संगठन पर UAPA के तहत 5 साल के लिए बैन लगाया गया है। उन्होंने बताया था कि यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं। लोगों को जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

 देश विरोधी गतिविधियों पर एक्शन प्रतिबंध का मतलब क्या :  अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेन्शन एक्ट (UAPA) के तहत केंद्र सरकार किसी संगठन को ‘गैरकानूनी’ या ‘आतंकवादी’ घोषित कर सकती है. इसे ही आम बोलचाल की भाषा में ‘प्रतिबंध’ कहा जाता है।  अगर किसी संगठन को ‘गैरकानूनी’ या ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया जाता है या उस पर ‘प्रतिबंध’ लगा दिया जाता है, तो उसके सदस्यों का अपराधीकरण हो सकता है और उसकी संपत्ति भी जब्त हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

चंडीगढ़, 19 जुलाई  । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इस अवधि में पुलिस...
article-image
पंजाब

पेंशनर सेवा पोर्टल’ की सेवाएं अब जिले के 23 सेवा केंद्रों में भी मिलेंगी – डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से पेंशनरों के लिए पेंशन सेवाओं को सुचारू बनाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

26 साल की युवती की गोलियां मारकर हत्या : युवती से शादी करना चाहता था हत्यारा युवक

 खडूर साहिब :  जम्मू-कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर युवती नवरूप कौर (26) की गोलियां मारकर शनिवार की रात को हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अतुल सोनी, जगजीत सिंह व...
article-image
पंजाब

विधायक को जान से मारने की धमकी : आप विधायक जीवनजोत कौर को

अमृतसर : पंजाब विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया जैसे दिग्गज नेताओं को हराने वाली आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर को जाने से मारने की धमकी मिली है।...
Translate »
error: Content is protected !!