एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

by
विधायक ने लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के समारोह में की शिरकत
बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। लिटल एंजल पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने अभूतपूर्व विकास करवाकर एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी थी। लेकिन, आजकल कई लोग कांग्रेस के खिलाफ इस प्रकार दुष्प्रचार कर रहे हैं कि जैसे वर्ष 2014 से पहले भारत और हिमाचल प्रदेश में कुछ हुआ ही नहीं हो। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि देश के लिए कांग्रेस के योगदान को कभी भुलाया या मिटाया नहीं जा सकता है।
समारोह में छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि हमारे समाज में कुछ विकृतियों के कारण बेटियों के साथ भेदभाव हो रहा था और कई कन्याओं को गर्भ में ही मार दिया जाता था। लेकिन, पिछले कुछ समय से इस बारे में समाज में जागरुकता बढ़ी है और आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ये बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
इससे पहले प्रधानाचार्य डिंपल कपिल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उषा लखनपाल, ग्राम पंचायत भकरेड़ी के उपप्रधान परमिंदर सिंह, एनएसयूआई के कोऑर्डिनेटर रूबल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी सुशील कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों के समर्थन में संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की 7 जुलाई को होगी विशाल कर्मचारी कन्वेंशन……. कन्वेंशन में आगामी आंदोलन की रूपरेखा और कार्यक्रमों का होगा ऐलान

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई। संयुक्त कर्मचारी मोर्चा, यू.टी. एवं एम.सी. चंडीगढ़ के बैनर तले छह कर्मचारी फैडरेशनों के कन्वीनरों और कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज सेक्टर-18, चंडीगढ़ में आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तुरकड़ा में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव : विधानसभा अध्यक्ष ने किया पौधरोपण भटियात में सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को गति: कुलदीप पठानिया

भटियात में सड़क, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को गति: कुलदीप पठानिय पीएचसी समोट के भवन पर खर्च होंगे 20 करोड़, दिसंबर तक पूरा होगा निर्माण एएम नाथ। चंबा :  भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार के करीबी नेताओं में शुमार : गुलाम नबी आजादी ने कांग्रेस से इस्तीफा

पूर्व सीएम रह चुके आजाद कांग्रेस के बागी गुट जी-23 के अहम सदस्य थे नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार नशे के खिलाफ संजीदा हो, विपक्ष हर कदम पर देगा साथ : जयराम ठाकुर

नशा निवारण बोर्ड, हिमाचल ड्रग फ्री एप मुख्यमंत्री सेवा संकल्प को सरकार ने बनाया पंगु नशे की कलंक से हिमाचल प्रदेश को बचाना भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला में...
Translate »
error: Content is protected !!