कीरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन का उद्घाटन जल्द: कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया -नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

by

नालागढ़ : प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरी तरह से फेल रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जिन गारंटियों का लालच दिया था उनमें से एक भी गारंटी को एक साल बाद भी पूरा नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि दून में अभी तक एसडीएम कार्यालय नहीं खोला गया है जबकि जनता की डिमांड पर एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा करते हुए नोटिफिकेशन तक पूर्व में भाजपा सरकार ने कर दी थी जिसे वर्तमान सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल में 12 हजार करोड़ का लोन लेकर रिकॉर्ड कायम किया है। आपदा के दौरान केंद्र से भरपूर सहयोग मिलने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र को कोसा जा रहा है कि आपदा में केंद्र ने कोई सहयोग नही किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस मौके पर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा तीसरी बार रिकॉर्ड कायम करने जा रही है।

कीरतपुर-सुंदरनगर फोरलेन का उद्घाटन जल्द :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नव वर्ष पर हिमाचल में हमेशा पर्यटक आते हैं और सभी का यहां स्वागत है। सब शान्तिपूर्वक माहौल में नए वर्ष का आनंद लें इसलिए क़ानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने यह बात मंडी में पत्रकारों के बातचीत के दौरान कही। वह आज मंडी में एक निजी शैक्षणिक संस्थान के वार्षिक उत्सव में पहुंचे थे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जल्दी ही कीरतपुर से सुंदरनगर के बीच बने फ़ोरलेन का विधिवत उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार और जनता के सीधे संवाद से होता है योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन : देवेंद्र जग्गी

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : हेमराज बैरवा *बागनी पंचायत भवन में चयनित बीपीएल परिवारों से संवाद कार्यक्रम आयोजित धर्मशाला, 11 अगस्त : बागनी पंचायत भवन प्रांगण में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं की शीघ्र मिलेगा 1500 रुपए सरकार कर रही है इस पर कार्य: सांसद प्रतिभा सिंह

करसोग में महिला सम्मेलन का आयोजन, सांसद प्रतिभा सिंह रही मुख्यातिथि करसोग :  करसोग के राम लीला मैदान में विशाल महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्यातिथि मंडी संसदीय क्षेत्र की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डिजिटल इंडिया से बदला भारत, 6G सेवा पर भी जल्द काम: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में संचार क्रांति के क्षेत्र में हाल के साल में हुई प्रगति को काफी अहम बताया है. उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में भारत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमजन तक सुनिश्चित किया जाए ग्रामीण रोजगार, आवास और आजीविका योजनाओं का लाभ : ADC विनय कुमार*

एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी: उपायुक्त कार्यालय में आज जिला में संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने की। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!