समाजिक जारूकता से समाप्त किया जा सकता है नशा, नशे से दूर रहे युवा : किशोरी लाल

by
बैजनाथ,2 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को वार्षिक उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई में कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि पपरोला स्कूल में साइंस लैब की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इसके लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके।
सीपीएस ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन सारे समाज के लिये खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश से नशे को जड़ से उखाड़ने के लिये गंभीर।प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश से नशे और इस कारोबार में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को बेनकाब करने के लिये समाज पुलिस सहयोग करें, ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियो से नशे से दूर रहने का आहवान किया।
सीपीएस ने कहा कि उन्होंने चुनाव में। लोगों से किए सभी वादे पूरे करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विस क्षेत्र में पेयजल के स्थायी हल के लिये ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जा रहा है और इसनके निर्माण के बाद पेयजल की समस्या समाप्त हो जायेगी।
इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकर्ण ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हज़ार रुपय देने की घोषणा की।
उन्होंने शिक्षा व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष पृथी करोटी, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस बलबीर राणा, पार्षद राजेश कलेड़ी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार , निशा मेहरा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, छात्र, अभिभावक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल का आमरण पुलिस की हिरासत में भी अनशन जारी… अब पानी भी नहीं पी रहे किसान नेता

चंडीगढ़ : किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का पुलिस हिरासत में भी आमरण अनशन जारी है। एसकेएम (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की तरफ से शनिवार जारी एक बयान में कहा गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपय.. ..प्रदेश के 1.15 लाख अभ्यर्थियों का वापस होगा आवेदन शुल्क : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रेडक्रॉस मंडी ने 15 क्षय रोगियों को बांटी 90 राशन किटें : निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का निवेदिता नेगी ने किया आह्वान

मंडी, 12 अक्तूबर। जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए मंडी शहर के 15 क्षय रोगियों को 90 राशन की किटें बांटी । एडीसी एवं रेड क्रॉस मंडी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

200 छात्रों ने स्वीप मानव श्रृंखला बनाकर दिया करसोग करेगा, शत प्रतिशत मतदान का संदेश : सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

करसोग : लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत करसोग में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भारद्वाज शिक्षा संस्थान बीएड काॅलेज करसोग में किया गया। इस कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!