पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

by
मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व मतदाता जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह मे दो सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए। जिसमें विद्यार्थियों ने सेल्फियां लीं और कहा कि वह प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और खुद वोटर बनने पर मतदान अवश्य करेंगे।
कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी प्रो0 सूरज मणि ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में प्राप्त मताधिकार के बारे में जानकारी दी। स्वीप कार्यक्रम के तहत जरल कॉलोनी पंडोह में नुक्कड़ नाटक द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। जरल कॉलोनी में भी सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने धानग में नवाजे होनहार : घरद्वार , गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने को सरकार प्रतिबद्ध : किशोरी लाल*

बैजनाथ : मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, किशोरी लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धानग के वार्षिक उत्सव में में मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हुए। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की सत्ता और इतिहास के सबक

दिल्ली सदियों से सत्ता का केंद्र रही है। मुगल काल से लेकर ब्रिटिश शासन और स्वतंत्र भारत तक, यहाँ बैठी सरकारों के फैसलों ने आम जनता के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। इतिहास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट : केवल सिंह पठानिया

रैत में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला : ब्लॉक कार्यालय के समिति हाल में मानसून तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मशीनरी डीलरों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 24 मार्च: विकास खंड ऊना में आज कृषि मशीनरी से संबंधित उपकरण बेचने वाले डीलरों, सन शाईन आॅटोमोबाईल, ज्योति आॅटोमोबाईल, सीएम टेªडरस सहित अन्य एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!