6.11 करोड़ रुपए की लागत से मुकम्मल हुआ प्रोजैक्ट, 1000 व्यक्तियों के एकत्रीकरण की समर्था

by

लोगों को जल्द समर्पित होगा कम्यूनिटी सैंटर: सुंदर शाम अरोड़ा
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कम्यूनिटी सैंटर आम लोगों के लिए होगा लाभप्रद
होशियारपुर:   उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो चुके कम्यूनिटी सैंटर का दौरा करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही शहर वासियों को समर्पित किया जाएगा, जिससे होशियारपुर के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को अलग-अलग समागम करवाने के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस कम्यूनिटी सैंटर की शुरुआत मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जल्द ही की जाएगी।
स्थानीय जोधामल रोड पर स्थापित किए इस कम्यूनिटी सैंटर संबंधी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए 6.11 करोड़ रुपए की लागत से यह सैंटर तैयार करवाया गया है जो कि मौजूदा समय के मुताबिक हर जरुरी सुविधाओं से लैस है। उन्होंने बताया कि कम्यूनिटी सैंटर एयर कंडीशन, 8 गैस्ट रुम सहित अटैच बाथरुम, रैंप, महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, लॉन, पार्किंग आदि की सुविधाओं के साथ-साथ 1000 व्यक्तियों के एकत्रीकरण की समर्था  है। उन्होंने बताया कि यह सैंटर शुरु होने से शहर में आम लोगों को पारिवारिक व अन्य समागमों को सुचारु ढंग से संपन्न करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
इस मौक पर उद्योग मंत्री के साथ फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर कुमार बिंदी, शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, अनिल कुमार, गुलशन राय आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने 21 स्कूलों को 81.61 लाख रुपए के चेक भेंट किए

क्षेत्र में 61 सिंचाई के ट्यूबवेलों का टैंडर पास – गोल्डी- गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा हलका से पूर्व विधायक तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेश के महासचिव श्री लव कुमार गोल्डी द्वारा गढ़शंकर के सरकारी सीनियर...
article-image
पंजाब

दीवान ने नीचे लटक रही बिजली की तारों के खतरे पर गंभीर चिंता जताई

लुधियाना, 8 अप्रैल: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लुधियाना शहर, विशेषकर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के इलाकों में बड़ी संख्या...
article-image
पंजाब

पंजाब : शराब के ठेके 5 जुलाई तक रहेंगे बंद

चंड़ीगढ़ : पंजाब में बहुत से शराब के ठेके 5 जुलाई तक बंद रहेंगे क्योंकि अदालत ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करके मामले पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है। पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप : बम एक्टिव है इसलिए एहतियातन इसे फाइबर के ड्रम में रख चारों तरफ सैंड बैग रख दिए गए

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा सीएम के आवास से कुछ ही दूरी पर बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह बम सेक्टर-2 में स्थित राजिंदरा पार्क में मिला है। पंजाब के सीएम भगवंत...
Translate »
error: Content is protected !!