जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाइजरी

by
ऊना: अत्याधिक गर्मी और लू से बचाव के साथ-साथ संक्रमण और अन्य कई प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़री जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम में लोग अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि डी-हाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और यात्रा के दौरान भी पानी अपने साथ रखें। इस मौसम में हल्का भोजन और पानी की मात्रा से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा, शरबत, जलजीरा व लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो धूप में घरों से बाहर न निकलें। धूप से बचने के लिए चश्में व छाते आदि के साथ-साथ गीले तौलिए को पास रखें। घरों में गर्मी को कम करने के लिए सीलिंग फैन, पर्दे आदि का उपयोग करके अपने घर को ठंडा रखें और रात को पर्याप्त हवा के लिए कमरे की खिड़कियों को खुला रखें।
उन्होंने कहा कि अत्याधिक प्रोटीन वाले व्यंजनों से परहेज करें क्योंकि इनसे शरीर में मेटाबॉलिक हीट उत्पन्न होती है जोकि शरीर को गर्म करती है। इसके साथ-साथ तेज़ मिर्च व मसालों का कम इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है, जिसके लिए सतर्क रहें।
उपायुक्त ऊना ने कहा कि गर्मियों के मौसम में सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में बिठाकर ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे अथवा ठंडे पानी से नहलाएं। मरीज को ओआरएस या नींबू-पानी का घोल पिलाएं, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सके। पानी की उल्टी होने अथवा बेहोशी की स्थिति में कुछ भी खाने या पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में अगर एक घंटे में सुधार न हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि तक्सीम के लंबित अधिकतम मामलों को 20 जनवरी तक निपटाएं राजस्व अधिकारी- DC राघव शर्मा

ऊना, 20 दिसम्बर – जिला ऊना में भूमि तक्सीम से संबंधित लंबित अधिकतम मामलों को राजस्व अधिकारी 20 जनवरी तक निपटाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 23 नवंबर तक आयोजित होगा जल तरंग जोश महोत्सव, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 नवम्बर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज लुहणू ग्राउंड में 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत  पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। भरमौर, 8 अक्टूबर :  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से “अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत आज पंचायत घर जगत में एक दिवसीय जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

एएम नाथ। धर्मशाला, 02 जनवरी :  जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व...
Translate »
error: Content is protected !!