क्यों आप ने सुशील गुप्ता को दोबारा नहीं उतारा मैदान में और कौन कौन है राज्य सभा के 3 उम्मीदवार जानने के लिए पढ़ें…

by

नई दिल्ली :  दिल्ली में राज्यसभा चुनाव  19 जनवरी2 को होने है । जिसके  लिए आम आदमी पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने पार्टी की तरफ से मौजूदा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और एनडी गुप्ता के अलावा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नाम पर मुहर लगा दी है। स्वाति मालीवाल पहली बार राज्यसभा में पहुंचेंगी। ये तीनों उम्मीदवार जल्द ही राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिनका चुना जाना भी तै है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक हुई। इस बैठक में कमिटी ने मौजूदा सांसद संजय सिंह और एनडी गुप्ता को फिर से राज्यसभा के लिए नामांकित करने का निर्णय लिया। इस दौरान सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में खुद को पूरी तरह से झोंकने की इच्छा व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सांसद सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होकर काम करने की इच्छा जताई है और पार्टी उनके इस फैसले का पूरा सम्मान करती है। बता दें कि संजय सिंह और एनडी गुप्ता वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। आप ने उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए उनके नामों को प्रस्तावित किया है।

कौन है स्वाति मालीवाल : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरा नाम स्वाति मालीवाल का प्रस्तावित किया है। स्वाति मालीवाल भारत की एक चर्चित एक्टिविस्ट हैं और दिल्ली महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। स्वाति मालीवाल बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरूआत करते हुए महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाती रही हैं। वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का डंटकर मुकाबला करने, कड़े कानूनों की वकालत करने के साथ-साथ लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए कई कैंपेन और आंदोलनों से जुड़ी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गंदगी से परेशान मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों ने पवन दीवान को बताईं समस्याएं : साहिर लुधियानवी के लिए स्मारक बनाने हेतु आवंटित जगह बनी कूड़े का ढेर

लुधियाना, 4 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन के लोगों से मुलाकात कर इलाके की समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ललित कला महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री….रचनात्मक शिक्षा से युवाओं का सर्वांगीण विकास संभव – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू ललित कला राजकीय महाविद्यालय, लौहारब में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने 41 लाभार्थियों को बांटे 5 लाख 2 हजार की सहायता राशि के चेक

जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर -विधायक कमलेश ठाकुर* कहा…. जन सेवा ही प्रदेश सरकार का एकमात्र ध्येय* राकेश शर्मा।  देहरा, 21 फरवरी :  देहरा विधानसभा...
article-image
पंजाब

बसपा के सभी कार्यक्रमों का गढ़शंकर के पत्रकार करेगे बहिष्कार : खानपुर में गत दिनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की टिप्पणी को लेकर

गढ़शंकर: गढ़शंकर प्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक अजायब सिंह बोपाराय की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अजायब सिंह बोपाराय ने कहा कि गढ़शंकर की प्रेस बिना किसी भेदभाव के बहुत...
Translate »
error: Content is protected !!