सरकारी हाई स्कूल बुंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : आपदा में की राजनीति और अब यात्रा निकाल रही है भाजपा : इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर : 11  जनवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि बड़सर में करोड़ों की लागत से बन रहे मिनी सचिवालय का कार्य अतिशीघ्र पूरा करके इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया जाएगा। वीरवार को राजकीय हाई स्कूल बुंबलू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बिझड़ी में भी मिनी सचिवालय के भवन की आधारशिला रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि बुंबलू में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हैलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है। इसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। अन्य प्रस्तावित विकास कार्यांे की चर्चा करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए गोविंद सागर झील से लगभग डेढ़ सौ करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना का कार्य जल्द ही आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा। विधायक ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर और इसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की परियोजना का खाका बनाया गया है।
इंद्र दत्त लखनपाल ने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में भीषण आपदा के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रभावित लोगों की मदद के बजाय केवल राजनीति ही की और अब लोकसभा के चुनाव आने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आई भीषण आपदा को केंद्र सरकार ने बार-बार आग्रह के बावजूद राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। इस अवसर पर उन्होंने सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
इससे पहले मुख्यध्यापिका रेणु बाला ने विधायक, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में टिक्कर राजपूतां पंचायत के प्रधान संजीव कुमार, उपप्रधान सोम दत्त, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कर्म चंद, महासचिव मनजीत ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य केशव दत्त, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, सतपाल सिंह, रमेश चंद, दलेल सिंह, सुरेश शर्मा, आरसी लखनपाल, सुरेंद्र लखनपाल, महिला मंडल प्रधान सिमरो देवी, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी राजकुमार, कड़साई के पूर्व प्रधान रविंद्र शर्मा, देवराज, सुधू राम, संजीव कुमार, सोमराज, श्रवण कुमार, स्कूल के शिक्षक, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला शिमला से गायब हुए 3 बच्चों को : एक बच्चा पंजाब के शिक्षा मंत्री के चचेरे भाई का बेटा बताया जा रहा

शिमला के कोटखाई के चैथला में मिले बच्चे, धमकी देने वाले आरोपी को भी पकड़ा एसपी शिमला और ASP शिमला ने की बच्चों से बात, सुरक्षित है तीनों बच्चे आउटिंग डे पर निकले बिशप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना विद्यालय” कार्यक्रम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास: उपायुक्त ने बॉयज स्कूल का किया निरीक्षण

डीसी का स्पष्ट संदेश: प्रशासनिक हस्तक्षेप से विद्यालय का माहौल नहीं होगा प्रभावित, सहयोगात्मक साझेदारी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 22 नवंबर :   हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत बंजार के शरची पहुंचे मुख्यमंत्री : शरची में पूर्व सैनिक अनूप राम के घर ठहरे मुख्यमंत्री

नगलाड़ी-शरची सड़क को बेहतर बनाने के लिए आकलन तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार बचनबद्ध: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। सोलन : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!