सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत ग्राम पंचायत नौणी से : कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल करेंगे अध्यक्षता

by
सोलन : DC मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ की शुरुआत सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत नौणी से 17 जनवरी, 2024 को होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम और रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मनमोहन शर्मा आज यहां कार्यक्रम के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों की विभिन्न समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र स्तर पर भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में 18 जनवरी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 जनवरी, सोलन विधानसभा क्षेत्र में 21 जनवरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र में 23 जनवरी और दून विधानसभा क्षेत्र में 24 जनवरी, 2024 को ‘सरकार गांव के द्वार’ पहुंचेगी।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अपने-अपने विभाग से संबंधित कल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं ताकि लक्षित वर्गों को समय पर योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी स्थापित की जाएंगी।
इन कार्यक्रमों में लोगों को प्रमाण पत्र बनाने जैसी सुविधाएं और राजस्व सम्बन्धी आवेदनों पर कार्यवाही की सुविधा भी प्राप्त होगी।
ज़िला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, नगर निगम सोलन के आयुक्त ज़फ़र इकबाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन गोपाल शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र राणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल के मैनेजर की हत्या मामला : सीआईडी ने 3 होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार

बनीखेत :   बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों होटल कर्मचारी हैं। वीरवार को इन दोनों को सीआईडी ने डलहौजी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छतराड़ी जात्र मेले को राज्य स्तरीय मेले का मिलेगा दर्जा : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया  ने कहा कि ज़िला स्तरीय छतराड़ी  जात्र मेले को राज्य स्तरीय मेले  का दर्जा दिया जाएगा। केवल सिंह पठानिया गत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठ मिनट तक कार से सुनाई दी चीखें-फिर सब शांत : हादसे ने छीन लिए भविष्य के चार इंजीनियर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चकेरी-भौंती एलिवेटेड रोड पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने पर ऑल्टो कार उसमें जा घुसी, इसके बाद पीछे आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल व नाॅन मेडिकल में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना : प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल और नाॅन मेडिकल) के विभिन्न पद बैच वाइज भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम...
Translate »
error: Content is protected !!