करसोग में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह : SDM नरेंद्र सिंह

by
समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी किया जाएगा आमन्त्रित
करसोग  :  करसोग में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के संबंध में उपमंडलाधिकारी (ना.) नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता मंे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग ने समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को आकर्षक बनाने के लिए समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय स्कूलों व महाविद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमा पूर्ण तरीके से मनाने के लिए समारोह के दौरान पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस व स्काउट के छात्रों द्धारा परेड का आयोजन भी किया जाएगा। जिस संबंध में तैयारियां करने के निर्देश संबंधित स्कूलों व महाविद्यालय को दिए गए है।
उपमंडलाधिकारी (ना.) करसोग ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को भी आमन्त्रित किया जाएगा। जिस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों द्धारा देश के प्रति दी गई कुर्बानियों और योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता, तहसीलदार कैलाश कौंडल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य और विभिन्न पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के विकास को 300 करोड़ जारी, आवंटित धनराशि के उपयोग में कोताही एवं लेटलतीफी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी : : आशीष बुटेल

बुटेल ने पदरा और लमलेहड़ में सुनीं समस्याएं पालमपुर, 5 जून :- मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं ग्रामीण आशीष के द्वारा ग्राम पंचायत हंगलोह के पदरा और ग्राम पंचायत लमलेहड़ में लोगों की समस्याओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी में सड़क हादसा :- पंजाब के पर्यटकों की खाई में गिरी कार, 2 की मौत और 3 घायल

मणिकर्ण : मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सरसाड़ी क्षेत्र के पास उस समय पेश आया जब पर्यटकों से भरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 4 चार किलो चांदी का चढ़ावा मां के प्राचीन चरणों में किया अर्पित

श्रीनयनादेवी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रद्धालुओं ने चार किलोग्राम चांदी चढ़ाई है। मंदिर न्यास को गुप्त दान के तौर पर यह चढ़ावा मिला है। हालांकि मां नयना के दरबार में देश-विदेश...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली : प्रदेश के पहले डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी ली शपथ

शिमला :सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर शपथ ली। इस दौरान राहुल, प्रियंका और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने...
Translate »
error: Content is protected !!