बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल के सदस्‍यों को करता था हथियार सप्‍लाई : रिंदा और अमरीका आधारित हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से एजीटीएफ ने किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे आपरेशन के दौरान पाक आधारित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका आधारित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के अहम साथी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।  डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम, जिसकी पहचान कैलाश खिचन के तौर पर हुई है, सितंबर 2023 में फाजिल्का में गैर-कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) एक्ट (यूएपीए) केस में वांछित था। इसके अलावा मुलजिम का आपराधिक इतिहास है और उसके खि़लाफ पंजाब और राजस्थान में जबरन वसूली, एनडीपीएस एक्ट और हथियार एक्ट से संबंधित कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

   डीजीपी ने बताया कि पिछले दिनों पंजाब पुलिस द्वारा अलग-अलग आतंकवादी मॉड्यूलों का पर्दाफाश करते हुए मुलजिम खिचन का नाम सामने आने के बाद एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व वाली एजीटीएफ टीमों ने एआईजी संदीप गोयल और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की निगरानी में जांच शुरू की।  वहीं राजस्थान में मुलजिम की लोकेशन का पता लगाने के उपरांत केंद्रीय एजेंसियों की मदद से राजस्थान के जिला फलौदी के गांव लोहावत से उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने मुलजिम खिचन के कब्जे से एक .30 कैलीबर चीनी पिस्तौल और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।  डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी खिचन आतंकवादी रिंदा के निर्देशों पर राज्य में सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठन बब्बर खालिस्तान इंटरनेशनल (बीकेआई) के सहयोगियों को हथियार सप्लाई करता था। एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि इस मामले में पिछले और अगले संबंधों का पता लगाने के लिए और अधिक पड़ताल जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद भी है।वहीं मुलजिम को थाना सिटी क्राइम, एसएएस नगर में हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन दर्ज एफआईआर नंबर 16 तारीख़ 27/12/23 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज : डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड...
article-image
पंजाब , समाचार

कुरुक्षेत्र में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप … शरीर से लीवर और किडनी गायब मिलने से सनसनी

आंतें बोरी में रखने का आरोप, वारदात के बाद छत से कूदी महिला :  पुलिस जांच में जुटी कुरुक्षेत्र । हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक महिला...
article-image
पंजाब

दोस्त की बेरहमी से हत्या : शव कूड़े के डंप में दफन, मोबाइल-बाइक नहर में फेंकी, सीसीटीवी से खुला राज

जालंधर: दोस्ती को शर्मसार करते हुए 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर शव को कूड़े के डंप में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘न मेरे पास आपदा राहत फंड और ना मैं कैबिनेट में मंत्री’….बयान देकर घिर गई सांसद कंगना , फिर कंगना ने सफाई में क्या कहा जाने?

हिमाचल में बारिश-बाढ़ और बादल फटने से आई त्रासदी के बीच एक ओर राहत और बचाव का काम जारी हैl तो दूसरी ओर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत लगातार विवादों से घिरी हैंl...
Translate »
error: Content is protected !!