लूट का मामला : सरकारी अध्यापक समेत 4 लुटेरे गिरफ्तार : आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, होंडा सिटी गाड़ी, 20000 और 32 बोर का पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद

by

अमृतसर : फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर स्थित आकाश एवेन्यू के एक घर में लूट की वारदात करने वाले लुटेरा गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं पकड़े गए आरोपियों में सरकारी स्कूल का अध्यापक भी शामिल है। लुटेरों की गिरफ्तारी का खुलासा एडीसीपी सिटी 2 प्रभजोत सिंह विर्क द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शनिवार को किया गया है।

                     पंकज अग्रवाल निवासी अकाश एवेन्यू फतेहगढ़ चूड़ियां रोड ने पुलिस को बताया है कि वह सोफा रिपेयर का काम करता है 3 जनवरी को अपने परिवार समेत कोठी में मौजूद था रात को दो युवक जबरदस्ती उनके घर में दाखिल हुए दोनों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था मोटर साइकिल कोठी के बाहर खड़ा किया एक लुटेरे ने उन पर पिस्तौल तान दी गोली मारने की धमकी देते हुए उनके बेडरूम में दाखिल हुए वहां पर वह अपने बच्चों के साथ मौजूद थे लुटेरों ने उनसे दो मोबाइल फोन लूट लिए अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने के जेवरात निकाल लिए उनके पिता ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके पिता को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया उन पर गोली चलाई उनके पिता बाल बाल बच गए इसके बाद लुटेरे मोटरसाइकिल वहीं पर छोड़कर पैदल ही फरार हुए वह लुटेरों के पीछे भागे तो लुटेरों ने उन पर गोली चला दी वह पीछे हट गए।

थाना सदर में केस दर्ज किया गया। मोटरसाइकिल लूट का निकला। थाना सदर और सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी टू द्वारा मामले में जांच की गई। इस जांच के बाद लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह जग्गा निवासी जुग्याल कॉलोनी पठानकोट इस समय निवासी गांव चक सिकंदर अमृतसर देहाती, प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभ निवासी गांव भगवानपुरा जिला गुरदासपुर, अमरप्रीत सिंह उर्फ एमपी निवासी गांव चक सिकंदर अमृतसर देहाती इस समय निवासी सिल्वर ऑक कॉलोनी लोहारका रोड अमृतसर और सुखनूर सिंह उर्फ नूर निवासी गांव भगवानपुर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, होंडा सिटी गाड़ी, 20000 और 32 बोर का पिस्टल एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 20,000 आरोपियों के बैंक अकाउंट से फ्रिज किए गए हैं। उस्ताद के दौरान खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया आरोपी जगजीत सिंह ऑटो डीलर है।अमरप्रीत सिंह सरकारी स्कूल गांव झंडोर में अध्यापक है और सुख नूर सिंह स्कूल बस का ड्राइवर है। आरोपियों के खिलाफ थाना मजीठा में मोटरसाइकिल लूटने का केस दर्ज है पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो...
article-image
पंजाब

भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक “प्रेरणादायक साक्षात्कार-एक सफ़र” पुस्तक का राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया अनावरण

चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

पीडीएम माडल स्कूल हैबोवाल : आठवीं में कमलप्रीत कौर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम

स्कूल हैबोवाल का आठवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा गढ़शंकर, 8 जून पीडीएम माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल हैबोवाल बीत का आठवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। आठवीं कक्षा की छात्रा कमलप्रीत कौर वासी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर निकली भर्ती : लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

एएम नाथ । शिमला : सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों...
Translate »
error: Content is protected !!