मुख्यमन्त्री के निर्देश पर नालागढ़ में किसानोे से गेहूं की खरीद आरम्भ

by
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने किया मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त
नालागढ़ :  सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के किसानों के लिए आज से नालागढ़ में ही गेहूं की खरीद आरम्भ हो गई है। कृषि उत्पाद विपणन समिति द्वारा संचालित अनाज मण्डी नालागढ़ में क्षेत्र के किसानों की गेहूं का क्रय आरम्भ हो गया है।
मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर जब 17 अप्रैल, 2021 को बीबीएन क्षेत्र के दौरे पर आए थे तो उनके ध्यान में लाया गया था कि बीबीएन क्षेत्र के किसानों का गेहूं पंजाब स्थित मण्डियों में नहीं खरीदा जा रहा है और इस कारण क्षेत्र के किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमन्त्री ने किसानों की गम्भीर समस्या के दृष्टिगत कृषि विभाग को इसके त्वरित एवं समयबद्ध निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीबीएन क्षेत्र में किसानों से गेहूं खरीद की समस्या का शीघ्र हल किया जाए ताकि किसानों को अपनी उपज विक्रय करने के लिए यहां-वहां भटकना न पड़े। तदोपरान्त भारतीय खाद्य निगम ने सर्वेक्षण कर नालागढ़ स्थित अनाज मण्डी को गेहूं की खरीद के लिए उपयुक्त माना था।
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने बीबीएन क्षेेत्र के किसानों की समस्या का त्वरित हल करने के लिए मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमन्त्री सदैव समाज के सभी वर्गों के हित के लिए प्रयत्नशील हैं और उनके प्रयासों से नित नवीन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्रदान करते हुए एपीएमसी सोलन के सचिव डाॅ. रविन्द्र शर्मा ने कहा कि आज से नालागढ़ स्थित अनाज मण्डी में बीबीएन के किसानोे से गेहूं की खरीद आरम्भ हो गई है। उन्होंने कहा कि यहां गेहूं की खरीद के लिए किसानों को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए किसानों को अपनी कृषि भूमि की जमाबन्दी, आधार कार्ड की प्रति, किसान बुक की प्रति, बैक खाते की प्रति साथ रखनी है।
सचिव ने कहा कि पंजीकरण के उपरान्त किसानों को दूरभाष के माध्यम से विक्रय के लिए गेहूं लाने के सम्बन्ध में सूचित किया जाएगा। यहां एक दिन में 800 क्विटंल गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र रविवार को भी कार्यरत रहेगा। भारतीय खाद्य निगम यहां किसानों से गेहूं की खरीद 1975 रुपए प्रति क्विटंल की दर पर कर रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को शुरूआत

उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिंसा और नैतिकता का मार्ग ही सच्ची श्रद्धांजलि : केवल सिंह पठानिया

बडंज स्कूल में 10 लाख से निर्मित कमरों का किया लोकार्पण महात्मा गांधी शहीदी दिवस पर विद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित* एएम नाथ।  शाहपुर, 30 जनवरी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडंज में राष्ट्रपिता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!