हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से किया सवाल

by

चंडीगढ़  : पंजाब में हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से सवाल किया है। अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने दोनों राज्यों को मालखानों में दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।  पंजाब में हजारों करोड़ की नशीली दवाओं की बरामदगी के बावजूद नशे के बढ़ते प्रभाव पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब एवं हरियाणा सरकार से सवाल किया है। अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने दोनों राज्यों को मालखानों में दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से पूछा गया है कि पंजाब और हरियाणा में नशे के आदी लोगों की संख्या कितनी है और दोनों राज्यों में लोगों को जागरूक करने और उन्हें नशे के चंगुल से बचाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में बीएसएफ के डीजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीमा पर ड्रग तस्करी को लेकर चिंता जताई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के मुद्दे को बेहद गंभीर मानते हुए हाई कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लिया और इसे जनहित याचिका के तौर पर सुनने का फैसला किया।

मंगलवार को जब याचिका सुनवाई के लिए आई तो हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से पूछा कि राज्य में लोगों को नशे की चपेट से बचाने और शिक्षित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य के लिए दोनों राज्यों की क्या योजना है?  इसके साथ ही एनसीबी से पूछा गया है कि दोनों राज्यों में कितने लोग ड्रग्स के चंगुल में फंसे हुए हैं और उनके पुनर्वास की क्या योजना है। दोनों सरकारों से पूछा गया कि अगर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स पकड़ा जाता है तो वह राज्य के युवाओं तक कैसे पहुंचता है। जो दवा पकड़ी जाती है और मालखाने में चली जाती है, उसके निस्तारण के लिए सरकार के पास क्या तंत्र है?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पहल के आधार पर करवाया जा रहा है शहर की सडक़ों के निर्माण का कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने श्री शनि देव मंदिर से लेकर ड्रामा स्टेज तक 17.67 लाख रुपए की लागत से सडक़ की मरम्मत के कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 15 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब

ग्रामीण सड़कों पर मान सरकार की सख्ती: CM फ्लाइंग स्क्वाड करेगा गुणवत्ता की निगरानी, 19,491 किमी सड़कों में हो रहा सुधार

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य के गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सीएम फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है।...
article-image
पंजाब

घर में पढ़ रही लड़की को युवक ने मारी गोली…मची अफरा-तफरी

तरनतारन :  जोहल राजू सिंह गांव में एक बड़ी वारदात हो गई। बता दें कि 12वीं क्लास की एक स्टूडेंट को बीती रात उसके घर के अंदर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की ऊना जिले को 260 करोड़ की सौगात ……हरोली में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री

बल्क ड्रग पार्क के 250 करोड़ रुपये के साइट विकास कार्य और 10 करोड़ के कामकाजी महिला छात्रावास का किया शिलान्यास रोहित जसवाल / एएम नाथ : हरोली I मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
Translate »
error: Content is protected !!