सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए स्वयं फील्ड में उतरे सुनील शर्मा बिट्टू : हमीरपुर बाजार में बांटी प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रचार सामग्री

by
हमीरपुर 18 जनवरी  :     प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और एक वर्ष की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू वीरवार को कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ स्वयं फील्ड में उतरे।
सुबह करीब 11 बजे उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ हमीरपुर के गांधी चौक और मुख्य बाजार में व्यापारियों तथा आम लोगों को प्रचार सामग्री वितरित की। प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंफलेट और पुस्तिकाओं को स्वयं हाथ में लेकर सुनील शर्मा बिट्टू ने एक-एक व्यापारी के पास जाकर तथा राह चलते लोगों को वितरित किया। इन पंफलेटों और पुस्तिकाओं में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं एक वर्ष की उपलब्धियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। खराब आर्थिक स्थिति और भीषण आपदा के बावजूद मुख्यमंत्री ने एक वर्ष के दौरान कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल करके जहां एक साहसिक निर्णय लिया है, वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना और बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी आरंभ की हैं। यही नहीं, आपदा प्रभावित लोगों के लिए केंद्र सरकार की मदद के बगैर ही 4500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज जारी करके एक मिसाल कायम की है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन उपलब्धियों तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंफलेट और पुस्तिकाएं प्रकाशित की गई हैं। इन्हें आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैप्टन दर्शन सिंह को मरणोपरांत शरीर दान के फॉर्म भरने पर रोटरी आई बैंक द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर :   कैप्टन दर्शन सिंह निवासी गांव चक्क राजू सिंह ने मरणोपरांत अपने शरीर दान की वसीयत तैयार कर  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी को सौंप दी । जिसके चलते गांव...
हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरौर पंचायत के छमैरी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

पोस्टमार्टम के लिए शव चम्बा अस्पताल लाया गया, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) में एक 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विधायक संजय रत्न ने शिरकत की : 2 करोड़ से बनेगी गगडूही की साइंस लैब : संजय रत्न

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राकेश शर्मा , ज्वालामुखी / तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!