संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  ट्रैक्टर मार्च 26 को : किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प

by
गढ़शंकर , 18 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में चार किसान जत्थेबंदियों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांग को लेकर भाग लिया, जिसमें किर्ती किसान यूनियन की और से हरमेश सिंह ढेसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, जसवंत सिंह भट्ठल अध्यक्ष शेरे पंजाब किसान यूनियन, शिंगारा सिंह भज्जल जम्हूरी किसान सभा यूनियन आदि शामिल हुए। बैठक दौरान सभी जत्थेबंदियों के नेताओं ने किसानों की मांगों को लेकर विस्तृत विचार चर्चा की और किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प लिया। उन्होंने मांग की कि किसान पर चढ़ा पूरा कर्ज माफ किया जाए, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए ,किसान को दस हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाए, ड्राइवर पर जो हिट एंड रन कानून बनाया गया है उसे रद्द किया जाए, फसल बीमा योजना लागू की जाए, बिजली अधिनियम 2020 रद्द किया जाए, दिल्ली किसान आंदोलन और लखीमपुर खीरी के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए शहीद किसानों का स्मारक बनाने के लिए जमीन दी जाए। उन्होंने किसानों को मांगें लागू करवाने के लिए 26 जनवरी को सुबह 10 बजे समुंदड़ा भट्ठा से शुरू होकर सैला पेट्रोल पंप पर खत्म होने वाले ट्रैक्टर मार्च में भाग लेने अपील की। इस मौके तेजिदर सिंह देनोवाल कलां, हंसराज गढ़शंकर, परेम सिंह राणा, करनैल सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता सुरजीत कौर की कोख का सितारा विदेशों में चमका: प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह – अंतरराष्ट्रीय कबड्डी अधिकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह, माता सुरजीत कौर और स्वर्गीय सरदार जोगिंदर सिंह कानूंगो के सुपुत्र हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता का नाम विदेशों में रोशन किया है। उन्होंने मलेशिया में आयोजित विश्व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभा यात्रा : नंगल मे भगवान वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा से होगा पूरा शहर भकित्म्य

नंगल : भग्वान् वाल्मिकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष मे दिनांक 8-10-22 कल दोपहर 3 बजे भव्य शोभा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी। यह भव्य शोभा यात्रा भगवान बाल्मीकि मंदिर नजदीक राम मंदिर...
article-image
पंजाब

जल शक्ति केंद्र में करवाई गई इंटर स्कूल प्रतियोगिता – पानी की संभाल विषय पर भाषण व पेंटिंग मुकाबले आयोजित

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत,  पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए विद्यार्थियों को भूमि सरंक्षण अधिकारी ने नकद राशी देकर सम्मानित किया होशियारपुर, 09 अक्टूबर: पंडित जगत...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल को एफपीएस व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा ‘सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड’ से सन्मानित किया गया।

माहिलपुर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंयां में दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड के साथ सन्मानित किया गया। यह सन्मान स्कूल के मैनेजिंग...
Translate »
error: Content is protected !!