अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा : केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो छोड़ रहेपार्टी

by

आम आदमी पार्टी  नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया |तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो पार्टी छोड़ रहे हैं ।  तंवर ने कहा, ”मौजूदा राजनीतिक मौहाल को देखते हुए और कांग्रेस के साथ आप के जाने के कारण मेरी नैतिकता मुझे हरियाणा के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चैयरमैन पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देती है। ऐसे में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

अशोक तंवर ने क्या कहा :  तंवर ने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते और छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहने के कारण मेरा हमेशा से संविधान में विश्वास रहा है। ऐसे में मेरे लिए सबसे पहले देश और यहां के लोग हैं। मैं देश, हरियाणा और भारत की बेहतरी के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।  अशोक तंवर ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। साल 2024 के आखिर में हरियाणा विधानसभा चुनाव भी होना है. इस कारण आप के लिए ये बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस और आप बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है। दोनों दलों में दिल्ली और पंजाब की लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। सूत्रों ने एबीपी न्यूज को हाल ही में बताया था कि आप कांग्रेस से हरियाणा और गोवा में सीटें मांग रही है। दोनों दलों ने सीट शेयरिंग की चर्चा को सकारात्मक बताते हुए एकजुटता की बात दोहराई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम सीट से जीते संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री? …सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (24 जून) को राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की. उन्होंने खुद कहा कि उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार के तहत हुई है, बाकी उनसे कोई बात नहीं हुई....
article-image
पंजाब

The Star Born from the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : Professor Dr. Amrik Singh, son of Mata Surjit Kaur and the late Sardar Joginder Singh Kanungo, has brought pride to his parents’ name on international soil. He earned the title...
article-image
पंजाब , समाचार

धरना लगाकर किया प्रर्दशन शिरोमणी अकाली दल कार्याकर्ताओं ने : आटा दाल सकीम के काटे गए कार्डो को तुरंत बहाल करने की मांग उठाई तो दिल्ली से रिमोट से पंजाब सरकार चलाने के लगाए आरोप

शिरोमणी अकाली दल कार्याकर्ताओं पे पूर्व सांसद प्रो. चंदूमाजरा के नेतृत्व में धरना लगाकर किया प्रर्दशन गढ़शंकर : शिरोमणी अकाली दल के कार्याकर्ताओं दुारा पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व शिरोमणी अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!