अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा : केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो छोड़ रहेपार्टी

by

आम आदमी पार्टी  नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया |तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो पार्टी छोड़ रहे हैं ।  तंवर ने कहा, ”मौजूदा राजनीतिक मौहाल को देखते हुए और कांग्रेस के साथ आप के जाने के कारण मेरी नैतिकता मुझे हरियाणा के इलेक्शन कैंपेन कमेटी के चैयरमैन पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देती है। ऐसे में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी जिम्मेदारियों से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।

अशोक तंवर ने क्या कहा :  तंवर ने कहा कि देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते और छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहने के कारण मेरा हमेशा से संविधान में विश्वास रहा है। ऐसे में मेरे लिए सबसे पहले देश और यहां के लोग हैं। मैं देश, हरियाणा और भारत की बेहतरी के लिए हमेशा काम करता रहूंगा।  अशोक तंवर ने ऐसे समय पर इस्तीफा दिया है जब लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। साल 2024 के आखिर में हरियाणा विधानसभा चुनाव भी होना है. इस कारण आप के लिए ये बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, कांग्रेस और आप बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन इंडिया का हिस्सा है। दोनों दलों में दिल्ली और पंजाब की लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। सूत्रों ने एबीपी न्यूज को हाल ही में बताया था कि आप कांग्रेस से हरियाणा और गोवा में सीटें मांग रही है। दोनों दलों ने सीट शेयरिंग की चर्चा को सकारात्मक बताते हुए एकजुटता की बात दोहराई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर के ड्रोन प्रोजेक्ट में 3.5 करोड़ की ग्रांट का दावा संदिग्ध : ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज

पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत पर FIR; DIO ने ग्रांट मंजूर होने से किया इनकार, PGI चंडीगढ़ में उपचाराधीन है छात्र सर्वेश शर्मा एएम नाथ। हमीरपुर। भारतीय सेना के लिए हाईटेक ड्रोन बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है।...
article-image
पंजाब

नवजोत सिद्धू ने मान सरकार पर साधे निशाने : कांग्रेस को भी दी नसीहत दें डाली

बठिंडा :   जिला कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी और विरोध के बीच रविवार को बठिंडा के कोटशमीर में आयोजित रैली में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पहुंचने पर भारी भीड़ जमा हुई। इस रैली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से मां-बेटे समेत 5 की मौत, 1 गंभीर घायल

नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव ले जा रहे थे मां-बेटे; दरोटी संपर्क सड़क पर सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा, मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत शिमला।  हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!