पंजाब का हर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत आया : 24 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी सेबाहर आये- शेखावत

by

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए

होशियारपुर   :  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले दस वर्षों में देश में 24 करोड़ सेअधिक लोग गरीबी से बाहरआये हैं।  उन्होंने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनोन्मुखी नीतियों के कारण संभव हुआ है, जो पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए हैं।  होशियारपुर में गांव चबेवाल सहित आज दो स्थानों पर विकसित भारत संकल्प। यात्रा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि हजारों लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का मौके पर ही लाभ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों तक पहुंचाना है, जो किसी न किसी कारण से अभी भी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक  देश भर में इस यात्रा के माध्यम से 80 प्रतिशत पंचायतें कवर हो चुकी हैं और 15 करोड़ से अधिक लोग केंद्र सरकार की इस पहल से जुड़ चुके हैं।उन्होंने कहा कि लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि ‘मोदी की गारंटी वाली यात्रा’ जरूरतमंदों को लाभ पहुंचा रही है।  दोनों आयोजन स्थलों पर केंद्रीय मंत्री द्वारा कुछ परिवारों को उज्ज्वल योजना के तहत्  गैस कनेक्शन दिये गये।  जल शक्ति मंत्री ने कहा कि केंद्र में वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पहले, देश की केवल 16 प्रतिशत आबादी को पीने के लिए  नल से जल मिलता था, लेकिन 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद, अब 14 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब को इस मिशन के तहत कवर किया गया है और अब हर घर को नल से जल मिल रहा है।  उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।उन्होंने कहा कि देश की बड़े पैमाने पर प्रगति के कारण दुनिया भारत की ओर देख रही है, जो जल्द ही एक विकसित राष्ट्र बनने जा रहा है।  उन्होंने सभी से देश के विकास का हिस्सा बनने और राष्ट्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
जन औषधिकेंद्र, आयुष्मानकार्ड आदि सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए श्री शेखावत ने कहा कि सभी को मिलकर योजनाओं का लाभ लेकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मां की गोली लगने से मौत बेटा गंभीर घायल, पंजाब हिमाचल सीमा पर चली गोलियां ,

गगरेट :- हिमाचल पंजाब सीमा पर पंजाब क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच राउंड फायर महिला व एक युवक पर गोलियां चलाए । जिसमें महिला की मौके पर ही  मौत हो गई और...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशित, 9 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावे या आपत्तियां

हमीरपुर 27 अक्तूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 शुक्रवार से आरंभ हो गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल पर बुलडोजर…. भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का के होटल को बुलडोजर से गिराने को मिली हरी झंडी

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इस मामले में निक्का की अपील को किया खारिजए एम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक रणबीर सिंह निक्का के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप: धर्मशाला में खिलाड़ियों और दर्शकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सड़कों-स्ट्रीट लाइट्स को चकाचक करने, बेहतर पार्किंग बनाने के डा निपुण जिंदल ने दिए निर्देश

जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित धर्मशाला, 18 सितंबर। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैचों के आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा...
Translate »
error: Content is protected !!