नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

by

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब में ड्रग्स का धंधा करने वाला लुधियाना का एक व्यक्ति अफीम की बड़ी खेप लेकर आ रहा है।

इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने शंभू बार्डर के पास नाकाबंदी कर दी। लुधियाना का व्यक्ति किआ सेलटोस गाड़ी लेकर जैसे ही पहुंचा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उसे घेर लिया। जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 38 किलोग्राम अफीम की बड़ी खेप बरामद हुई। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह खेप झारखंड से आई थी और लुधियाना का स्मगलर डिलीवरी लेकर आ रहा था।

अधिकारियों ने पुष्टि की लेकिन आरोपी की पहचान बताने से इनकार
शंभू बार्डर पर अफीम से लदी गाड़ी पकड़े जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी पकड़े गए आरोपी को अपने साथ लेकर लुधियाना में पहुंचे। लुधियाना में नशे के सौदागर के घर पर पर भी दबिश दी गई। घर की भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से अधिकारियों ने तलाशी ली।  इसी बीच टीम के साथ आए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल निदेशक अनजीतस सिंह  बताया कि अफीम की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। उन्होने कहा कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते । आरोपी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। वह कुछ नहीं कह सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

On the auspicious occasion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 8 : Today, on the auspicious occasion of Raksha Bandhan, Kids Public School organized a self-composed poetry writing competition for the students. The School Director and Principal, Mrs. Aarti Sood, also actively participated...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि भाजपा हमेशा जाट समुदाय के खिलाफ रही : चौधरी युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह हरपुरा

चंडीगढ़  l भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जाट समुदाय के खिलाफ रही है और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा कल रात लेने से साफ हो गया है...
Translate »
error: Content is protected !!