गैर जरुरी यातायात से गुरेज करें, घर रहो-सुरक्षित रहो: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल

by

कोरोना के कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट से बचने के लिए लोग नई हिदायतों के पालन में लापरवाही न करें
साप्ताहिक लॉकडाउन व नाइट कफ्र्यू के उल्लंघन के 46 मामले दर्ज
होशियारपुर : कोरोना वायरस के कारण दिनो-दिन गंभीर हो रहे स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील की कि वे कोविड संबंधी स्वास्थ्य सलाह का पूर्ण पालन करते हुए गैर जरुरी काम से यातायात से गुरेज करें व अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें।
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि मौजूदा संकट के प्रति सभी को पूरी गंभीरता दिखाते हुए गैर जरुरी यातायात से गुरेज करने के साथ-साथ कोविड संबंधी जारी हिदायतों को अपनाने में जरा सी भी लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए ताकि कीमती जानों को समय पर बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक है, जिस पर लोगों के सहयोग से ही फतेह पाई जा सकती है। उन्होंने लोगों को अपील की कि वे घर रहे- सुरक्षित  रहे व सरकारी हिदायतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बिना देरी लागू करें।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में नाकाबंदी कर चैकिंग की जा रही है व साप्ताहिक लाकडाउन व कफ्र्यू के दौरान शनिवार व रविवार को पुलिस की ओर से सरकारी हिदायतों के उल्लंघन के 46 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने संबंधी जागरुक किया जा रहा है ताकि वे कोरोना वायरस की चेन को असरदार ढंग से तोड़ कर इसके फैलाव को रोका जा सके।
एस.एस.पी ने बताया कि सभी गैर जरुरी सामान वाली दुकानों जैसे कि सैलून, ज्यूलरी की दुकाने, कपड़ों के स्टोर, कास्मैटिक की दुकानें आदि 15 मई तक मुकम्मल बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि जरुरी वस्तुओं वाली दुकानों जिनमें  दूध, ब्रैड, सब्जियां, फल, डेयरी, पोलट्री, दवाईयों की दुकानों, लेबोरेट्री आदि खुली रहेंगी। नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील की कि जिले में सांय 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू लागू है, जिसका उल्लंघन न किया जाए। उन्होंने कहा कि होटलों, रेस्टोरेंटों में खाने-पीने पर मनाही है व शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन किया गया है। उन्होंने कहा कि चौपहिया वाहनों में 2 सवारियों को ही मंजूरी है। गांवों में ठीकरी पहरे दोबारा लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में इस वायरस के और प्रसार पर नकेल कसी जा सके। नवजोत सिंह माहल ने धार्मिक स्थानों पर अतिरिक्त भीड़ न एकत्र करने की अपील करते हुए बताया कि जिले में 6 बजे धार्मिक स्थान बंद किए जाएंगे। उन्होंने लोगों को कहा कि वे बड़ी सब्जी मंडियों में जाने के स्थान पर रेहड़ी वालों से सब्जी खरीदने को प्राथमिकता दें क्योंकि भीड़ वाले स्थानों पर वायरस का अतिरिक्त खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी व्यक्ति को तंग परेशान नहीं करना चाहिए परंतु समय की नजाकत समझते हुए सरकारी हिदायतों पर पूरा अमल करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों ने आशा किरण स्कूल में कैंप लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी सर्वानंद गिरि क्षेत्रीय केंद्र ऊना रोड के एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान स्पेशल बच्चों...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Hands Over Sanction

*Relief worth Rs 6 crore granted to 251 beneficiaries under the housing scheme Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.5 :  MLA Bram Shankar Jimpa distributed sanction letters to 251 beneficiaries under the Pradhan Mantri Awas Yojana (Urban) 2.0...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल आज : डिप्टी कमिश्नर ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

सुरक्षा, पार्किंग व ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल: एस.एस.पी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रैस रिहर्सल 24 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड...
article-image
पंजाब

सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते हरजोत बैंस को तुरंत पद से इस्तीफा दें : सुखपाल खैहरा, बोले- “तुरंत दें इस्तीफा”

जालंधर: : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। जालंधर में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!