राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा

by
एएम नाथ। धर्मशाला  :   राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने ज़िला काँगड़ा में हिम जाग्रति मंच के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा। रमा ने कहा कि बेटियाँ फ़ाउंडेशन उनकी सेवाओं को पहचान दिलाने में उनकी मार्गदर्शक बनकर काम कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ज्योत्सना जैन, एमडी प्रांजल जैन ओर राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर संदीप चौधरी विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में हिमाचल के तमाम प्रसिद्ध कलाकारों, समाज सेवियों, म्यूज़िक निर्देशक, मॉडल और पत्रकारों के साथ बेटियाँ फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों को हिम आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचली सितारों ने गीतों से सबका मनोरंजन करके  खूब नचाया। हिम आईकॉन अवार्ड में विशेष अतिथि के रूप में पूजन भंडारी, त्रिलोक नाथ बाबा, संजना भंडारी, अशोक गौतम, शमशेर सिंह, सवीन सिंह, जयबीर सिंह, युद्धवीर सिंह, पराशर, शैल ठाकुर, लता विशिष्ट, आशा कुमारी, दीप्ति शर्मा, राजकुमार, ज़िला कुल्लू से रमा कांडा,  ज़िला मंडी से लता पठानिया, हाकम पठानिया, चन्द्रमणि उर्फ़ माणिक शाह, अनीता ठाकुर, आर के वर्मा, विनोद सैनी, रीना ठाकुर, गरिमा ठाकुर, ज़िला हमीरपुर से शिव कुमार वर्मा, ज़िला ऊना से शिखा मनकोटिया ने शिरकत की। हिम जाग्रति मंच की अध्यक्ष मंजु जसवाल व अक्षिता जसवाल की ओर से बेटियाँ फ़ाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को हिम आईकॉन अवार्ड से विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ज्योत्सना जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बेटियाँ फ़ाउंडेशन की कार्यकारिणी में नियुक्तियाँ प्रदान की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में कम होगी भीड़ : माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल की राजधानी शिमला में भीड़ को कम करने के लिए माउंटेन सिटी परियोजना के तहत नई सिटी बनाई जाएगी l कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन तत्पर : युवा पीढ़ी के भविष्य निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव महत्वपूर्ण- DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 अक्तूबर :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई के टैंक में मिला दसवीं की छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

मंडी : सलापड़ के सयू गांव में शनिवार को 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की पहचान शैलजा ठाकुर पुत्री फिंदर राम गांव सयू डाकघर खुराहल के रूप में हुई है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां राष्ट्र को की समर्पित

“किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उतनी ही प्रगतिशील होती है, जितनी उसकी बैंकिंग प्रणाली मजबूत होती है” दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 75 जिलों में...
Translate »
error: Content is protected !!