3 निर्दलीय विधायकों पर BJP का भारी दबाव, दल बदल कानून के तहत हाइकोर्ट में एक और याचिका : जगत सिंह नेगी

by
एएम नाथ। शिमला :   बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायको पर भाजपा का भारी  दबाव है। इसी दबाव के चलते उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र दिया है। उनके त्यागपत्र अभी भी विधानसभा अध्यक्ष के पास लंवित है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास यह शक्ति है कि वह किसी के भी त्यागपत्र की पूरी जांच करें कि क्या वह स्वेछा से दिया गया है या किसी दबाव में। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के पास इसे स्वीकार या अस्वीकार करने का भी पूरा अधिकार है।
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि निर्दलीय विधायको को जिस प्रकार से केंद्र की भाजपा सरकार ने सुरक्षा दे रखी थी उससे भी साफ है कि उन पर कोई दबाव है।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मामला है जहां निर्दलीय विधायको ने त्यागपत्र दिया हो और अपने त्यागपत्र स्वीकार करवाने के लिये उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहें हो।
उन्होंने कहा कि चूंकि अभी इन निर्दलीय विधायको पर विधानसभा अध्यक्ष का फैसला आना बाकी है।इसी बीच इन तीन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
जगत सिंह  नेगी ने कहा कि उन्होंने अब इस मामले को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष चुनौती दी है कि निर्दलीय विधायक किसी भी अन्य दल में शामिल नही हो सकते इसलिए इन्हें भी अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छह बागी नेता अब दागी के नाम से जाने जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कानून के तहत इन विधायकों की सदस्यता खत्म हुई है, इसके लिए वह स्वम् दोषी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है अब इसका पूरा खुलासा हो चुका है।
शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि उन्होंने प्रदेश उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने इन निर्दलीय विधायकों की याचिका पर कोई फैसला देने से पूर्व उन्हें भी सुना जाए। उन्होंने कहा कि इन निर्दलीय विधायकों ने जिस दबाव में अपना त्यागपत्र दिया है वह इसकी जानकारी पूरे तथ्यों के साथ न्यायालय के समक्ष पेश होकर रखना चाहते है।
जनारथा ने कहा कि भाजपा ने एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जनमत का अपमान करते हुए लोकतंत्र की हत्या करने की जो कोशिश की है वह बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा के षड्यंत्र का पूरा खुलासा करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मच्छयानी के ग्रामीणों की सुरक्षा को कारगर कदम उठाने के दिए निर्देश : भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराया, विधायक केवल सिंह पठानिया ने लिया नुक्सान का जायजा

धर्मशाला, 22 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के तहत एक दिवसीय मैहतपुर में कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 26 फरवरी: नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र  मैहतपुर के परिसर में स्वच्छ गांव हरा भरा गांव के अंतर्गत आज एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर : अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना : नरेंद्र कुमार

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जननी की हत्या के बाद भी सनम से संगम नहीं : अब न घर का, न घाट का हत्यारा पुत्र जेल में पीसेगा चक्की

एएम नाथ। चण्डीगढ़ : यमुनानगर जिले के सढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह करने के चक्कर में अपनी मां की योजनाबद्ध तरीके से गला घोटकर इसलिए...
Translate »
error: Content is protected !!