कांग्रेस नेताओं की कटी जेबें : हमीरपुर में कांग्रेस प्रचार कमेटी की जनसभा दौरान, एक नेता का 60,000 रुपये का मोबाइल चोरी

by

रिष्ठ नेता का महंगा मोबाइल चोरी
हमीरपुर : कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंद्र सिंह सुक्खू की वीरवार को गांधी चौक हमीरपुर पर आयोजित जनसभा में 7 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जेब कट गई। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल का करीब 60,000 रुपये की कीमत का मोबाइल चोरी हो गया। वहीं, किसान कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर शर्मा का पर्स चोरी हो गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी सदर राजेश कुमार ने कहा कि मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिल चुकी है एवं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि सात से अधिक कार्यकर्ताओं के पर्स और मोबाइल फोन चोरी हुए हैं।
शर्मा ने बताया कि पर्स में करीब 5 हजार रुपये और लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। एक अन्य कार्यकर्ता के 20,000 हजार रुपये चोरी हो गए। जनसभा और रोड शो के दौरान पांच अन्य कार्यकर्ताओं के पर्स चोरी हुए हैं। इनमें हजारों रुपये नगदी थी। भोटा चौक से गांधी चौक तक हुई रैली व जनसभा के दौरान ही चोरों ने मोबाइल व पर्स पर हाथ साफ किए हैं। पूर्व में विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेेंद्र राणा की स्वागत रैली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जेबेें कट चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जो आज पूछते हैं सरकार कैसे बनेगी, वही पूछते थे राज्य सभा कैसे जीतेंगे : जयराम ठाकुर

नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा जूझते रहते हैं केएल ठाकुर डेढ़ साल से प्रदेश विकास के बजाय घोटालों पर केंद्रित रही सुक्खु सरकार एएम नाथ। सोलन/ नालागढ़ : भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता की जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित : अस्थाई सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि को स्वीकृति प्रदान

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता  , जन आरोग्य समिति  के वार्षिक बजट को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव  तैयार करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर क्षेत्र से जालंधर के लिए शुरू करेंगे बस सेवा : इंद्र दत्त लखनपाल विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

बड़सर 17 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हमीरपुर से जालंधर वाया कड़साई, जौड़ेअंब नई बस सेवा आरंभ करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द ही पूरी की जाएंगी। यह बस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

“किन्नर कैलाश” यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की मौत, 800 से ज्यादा रेस्क्यू, अभियान जारी

एएम नाथ। किन्नौर : किन्नौर जिला की दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा के दौरान एक दुःखद हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बीते सोमवार देर शाम यात्रा मार्ग पर स्थित गुफा के...
Translate »
error: Content is protected !!