मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचेगी: डीसी

by

सर्दियों के सीजन में आपदा से बचाव के लिए तैयारियां आरंभ, दुर्गम क्षेत्रों में राशन तथा आवश्यक दवाइयां पहुंचाने के दिए निर्देश
धर्मशाला, 16 नवंबर – सर्दियों के सीजन में हिमपात तथा बारिश आरंभ होने से पहले आपदा से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं, इस बाबत उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने वीरवार को एनआईसी सभागार में सर्दियों के सीजन में आपदा से निपटने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी नियमित तौर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे ताकि आम जनमानस पहले से ही मौसम को लेकर पहले से अलर्ट रहें। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में हिमपात की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर अंकुश लगाया जाएगा इसके साथ ही भू-स्खलन को लेकर संवेदनशील सड़कों एवं अन्य जगहों की सूची पहले से तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। भू-स्खलन इत्यादि से होने वाले नुक्सान को कम करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएं इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, आईपीएच तथा विद्युत विभाग को आपदा प्रबंधन की दृष्टि से जेसीबी मशीनें और आवश्यक उपकरण भी पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग को भी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का दुर्गम क्षेत्रों में भंडारण सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर बिलंब नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम खोलने के लिए दिशा-निर्देश भी दे दिए गया हैं ताकि आपदा से त्वरित प्रभाव से निपटा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभागों को सर्दियों के सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने निर्देश भी दिए गए हैं ताकि आपदा प्रबंधन का कार्य सुचारू रूप से सके। उन्होंने कहा कि सभी उपमंडलाधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधियों तथा वालंटियर्स के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। ।
इस अवसर पर एएसपी हितेश लखनपाल, एसीटूडीसी सुभाष गौतम सहित लोक निर्माण विभाग, आईपीएच विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक युवक की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस द्वारा गर्दन पर घुटना मारे जाने के बाद मौत

आस्ट्रेलिया में एडिलेड के रॉयस्टन पार्क में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय मूल के नागरिक गौरव कुंदी (42) की मौत हो गई है. इस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 सितंबर तक एग्री स्टैक पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें : उपायुक्त

सक्रिय लाभार्थियों में 78.72 प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनी डिजिटल क्रॉप सर्वे और मौसम उपकरणों की स्थापना में तेजी के निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने एग्री स्टैक परियोजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का किया शुभारंभ : घनी छाया, सुन्दरता और पर्यावरणीय महत्व के लिए प्रसिद्ध चिनार का वृक्ष शिमला की जलवायु के लिए अत्यंत उपयुक्त

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया। अपनी घनी छाया, सुन्दरता...
Translate »
error: Content is protected !!