पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

by

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा
हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के पत्रकार कक्ष में मीडियाकर्मियों के लिए जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया। उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा इस वर्ष के प्रेस दिवस के लिए दिए गए विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया’ यानि ‘मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ विषय पर व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर चर्चा के लिए इस बार भारतीय प्रेस परिषद ने बहुत ही महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के इस युग में हर क्षेत्र में बड़ी तेजी से नित नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विशेषकर, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे आम जनजीवन में बहुत बड़े परिवर्तन ला रही है। पत्रकारिता का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है।
हेमराज बैरवा ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है और टेक्नोलॉजी में तेजी से हो रहे परिवर्तनों को भी स्वीकार करके इनका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक काफी सुविधाजनक साबित हो सकती है। इसके माध्यम से वे तत्परता एवं बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के बेहतर उपयोग और इस संबंध में पत्रकारों को अवगत करवाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जानी चाहिए तथा पत्रकारों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए।
संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई। इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस मीडिया पैनल के वरिष्ठ सदस्य दीपक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों के सदुपयोग के साथ-साथ पत्रकारों को व्यापक अध्ययन करके अपने शब्द भंडार में निरंतर बढ़ोतरी करनी चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विक्रम ढटवालिया, दिनेश कंवर, रणवीर ठाकुर, सुरेंद्र कटोच, रविंद्र ठाकुर, संजय शर्मा, विशाल राणा, जसवीर कुमार, नीलकांत भारद्वाज, राजीव चौहान, अश्वनी वालिया, कमलेश, अशोक राणा, रविंद्र चंदेल, शालिका ठाकुर और कई अन्य पत्रकारों ने भी चर्चा में भाग लिया।
जबकि, जिला लोक संपर्क अधिकारी अनिल गुलेरिया ने उपायुक्त और सभी पत्रकारों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, समानता और सशक्तिकरण से जुड़ा एक सामूहिक अभियान : CDPO राजेश राय

बाल विकास परियोजना मैहला में आयोजित हुई एक दिवसीय पोषण कार्यशाला कार्यशाला के दौरान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” थीम पर की विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  बाल आश्रम मैहला में सोमवार को बाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में बैंकिंग प्रगति की समीक्षा : DC मुकेश रेपसवाल

सीडी रेशो सुधारने व सरकारी योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के निर्देश एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में 17 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कुल्लू तोरुल एस रवीश ने की जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता

कुल्लू 19 फरवरी  :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज बांदरोल स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पाठ्यक्रम की...
Translate »
error: Content is protected !!