डीटीएफ की शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली 29 मई को 

by
गढ़शंकर : शिक्षा विभाग द्वारा संघर्षरत अध्यापक हरेन्द्र सिंह पटियाला तथा मैडम नवलदीप शर्मा को रैगुलर अवार्ड जारी न करने एवं हरेन्द्र सिंह को मिल रही मामूली तनख्वाह को भी पिछले 13 महीने से रोके जाने के रोष स्वरूप डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने शिक्षा मंत्री मीत हेयर के बरनाला स्थित आवास पर 29 मई को इंसाफ रैली करने का ऐलान किया है।
डीटीएफ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार व जिलाध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल, इंद्र सुखदीप सिंह, मनजीत सिंह दसूहा, करनैल सिंह, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह बाबा, बलजीत सिंह, अजय कुमार, अश्वनी कुमार व अजय कुमार बग्गा ने बताया कि 8886 एसएसए अध्यापकों के चले संघर्ष के दौरान 8884 अध्यापकों को आर्डर देकर अप्रैल 2020 में कंफर्म करके पूरे वेतन पर रैगुलर कर दिया गया परंतु दो अध्यापक हरेन्द्र सिंह तथा नवलदीप शर्मा को अभी तक रैगुलर किए जाने के आर्डर नहीं किए गए। जबकि हरेन्द्र सिंह पटियाला को जो थोड़ा बहुत वेतन मिल रहा था, वह भी पिछले 13 महीनों से रोका पड़ा है। जिस करके 29 मई को शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोनट पर ट्रैफिक सिपाही, किलोमीटर तक अपनी कार भगाई : ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने कार चालक को फोन पर बात करने पर रुकने का किया था इशारा

लुधियाना: लुधियाना के घंटाघर के पास ट्रैकिफ पुलिसकर्मी को कार चालक एक किलोमीटर तक बोनट पर भगा ले गया। पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया लेकिन आरोपी ट्रैफिक कर्मी को गिराकर भाग...
article-image
पंजाब

जगतार सिंह साधोवाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एससी विभाग गढ़शंकर के अध्यक्ष नियुक्त : पंकज किरपाल ने साधोवाल की नियुक्ति का किया स्वागत

गढ़शंकर  :   जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के अध्यक्ष चौधरी बलविंदर सिंह बिट्टू ने राजिंदर गौतम अध्यक्ष ऑल इंडिया कांग्रेस एससी विभाग, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अध्यक्ष पंजाब कांग्रेस, सुधीर चौधरी प्रभारी पंजाब प्रदेश...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी स्कूलों के विकास के लिए जिले को शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दिए 7 करोड़ रुपए – हर विधान सभा क्षेत्र में 1-1 करोड़ रुपए से स्कूलों में करवाए जा सकेंगे विकास कार्य

होशियारपुर, 30 जुलाई :  तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा, भाषा व स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की अध्यक्षता में जिला प्रशासकीय काम्प्लेक्स होशियारपुर में जिला शिकायत निवारण कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस...
article-image
पंजाब

‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ – रेसलर बजरंग पूनिया

नई दिल्ली : रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी, जो पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने...
Translate »
error: Content is protected !!