मंडी में बाजार का दूध पिलाने से दो मासूम ब​च्चियों की सदिग्ध मौत : पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का चलेगा पता : पुलिस

by
एएम नाथ। मंडी :   जिला मंडी के गोहर थाना के अन्तर्गत 6 महीने की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोटला-खनूला के शिहल गांव में 6 माह की दो बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मंडी पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह जुड़वां बच्चियां प्रवीण कुमार और पूजा कुमारी की थी। इनका एक बेटा भी है जो कि 4 साल का है। बच्चियों के माता-पिता ने बताया कि दूध पिलाने के बाद बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद दोनों को अस्पातल ले जाया गया। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों जुड़वां बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार बाजार का दूध पिलाया जा रहा था। रोजाना की तरह आज सुबह भी जब दोनों बच्चियों को दूध पिलाया तो उसके कुछ समय बाद ही बच्चियों का शरीर अचानक से ठंडा पड़ने लग गया।
जिसके बाद बच्चियों को फौरन गोहर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मामले की सूचना मंडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मंडी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही ढंग से पता चल पाएगा कि आखिर इन बच्चियों की मौत कैसे हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुकसान पर अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक :  मंडी जिला में आरंभिक तौर पर 708 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान अनुमानित- उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं बहाली के कार्यों पर कर रहे ध्यान केंद्रित – डी.सी. राणा एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई :  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 किसान हिरासत में, उखाड़ दिए टेंट, सीमा पर इंटरनेट बंद :पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया

पंजाब में खनौरी बॉर्डर  पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है। इस बीच पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में कामगारों को 9 करोड़ 26 लाख रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान- नरदेव कंवर

राकेश शर्मा।  मंडी, 14 नवम्बर। मंडी जिला में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा 2456 पंजीकृत कामगारों को लगभग 9 करोड़ 26 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी निगरानी, बिना अनुमति खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला, 4 नवम्बर: जिला कांगड़ा में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण एवं एनजीटी के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार धर्मशाला में...
Translate »
error: Content is protected !!