सीएम सर, आप ही हमारे अभिभावक : सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में बोले अनाथ बच्चे

by
हमीरपुर :   जिला के बिझड़ी में आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत संवाद के दौरान मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इस कल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त किया।
लाभार्थी रजीना बेगम ने कहा कि देश के इतिहास में किसी ने भी इस तरह की योजना के बारे में नहीं सोचा। आज आपके आशीर्वाद से बी.एड. कर रही हूं, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया और कहा कि अनाथ बच्चों की कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता, लेकिन आप ही हमारे अभिभावक हैं। मुख्यमंत्री के पूछने पर रजीना ने बताया कि पढ़ाई की पूरी फीस और 4000 रुपये पॉकेट मनी मिल रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साल में एक बार टूअर भी करवाया जाएगा।
एक अन्य लाभार्थी विकास ने भी इस योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुख-आश्रय योजना से लाभ लेकर आज वह अपना मकान बना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पक्का मकान बना रहे हैं न, तो विकास ने कहा कि हां सर, आपकी मदद से अच्छा मकान बन रहा है।
राजस्व लोक अदालतें लगाने की भी स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की। राजेंद्र वर्मा ने कहा कि राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा करना राज्य सरकार की अनूठी पहल है। उन्होंने गांव में अपनी भूमि की तकसीम करवाई और उन्हें देखकर गांव के अन्य परिवार भी तकसीम करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। सरकार की इस पहल से गांव में झगड़े कम होंगे और विभाग जवाबदेह बनेंगे। वहीं अजीत सिंह ने कहा तकसीम और इंतकाल का काम लंबे समय से लंबित था, लेकिन राज्य सरकार की पहल से दस-पंद्रह दिन में ही यह काम हो गया।
आपदा राहत पैकेज की लाभार्थी मीना कुमारी ने कहा कि भारी बरसात में उनका मकान गिर गया था और अब तीन लाख रुपये की किस्त मिलने के बाद फिर से घर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम सर, अगर आप मुआवजा बढ़ाकर सात लाख रुपये नहीं करते तो हमारा मकान शायद कभी नहीं बनता। वहीं, रविंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री हर प्रदेश को मिले, क्योंकि गरीब की मदद करने के उनके प्रयास अत्यन्त सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत पैकेज के तहत उन्हें भी मकान बनाने को आर्थिक मदद मिल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कर रहे गुमराह – मुख्यमंत्री सुक्खू

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री ने दीं कई सौगातें , बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप-मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया बड़सर-शाहतलाई सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण,  सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासनिक अनुमति एवं बिना बजट प्रावधान के कोई भी न किया जाए निर्माण कार्य – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री ने विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ। शिमला ।  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन

मोदी सरकार के दृढ़ संकल्प और स्वदेशी शक्ति से सुरक्षित है राष्ट्र की सीमाएं : जयराम ठाकुर ऑपरेशन सिंदूर ‘आत्मनिर्भर भारत’ की बढ़ती सैन्य ताकत का भी प्रमाण एएम नाथ। ​मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी अपने विभागों से सम्बन्धित मामलों को समयबद्ध निपटाएं : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित

विभिन्न विभागों से सम्बन्धित नए व पुराने मुद्दों पर विस्तृत चर्चा, धर्मशाला 7 जून : ज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने मंगलवार को ज़िला परिषद के सभागार में आयोजित जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!