डलहौज़ी के देवीदेहरा में आयोजित किया गया “नमो नव मतदाता” सम्मेलन

by
युवा नव मतदाताओं को किया सम्मानित
एएम नाथ। डलहौज़ी :  विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने आज बाथरी के देविदेहरा में भारतीय जानता युवा मोर्चा मंडल डल्हौजी द्वारा आयोजित “नमो नव मतदाता” सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का वर्चुअल माध्यम से संबोधन को सुना गया।
विधायक डीएस ठाकुर ने उपस्थित युवा नव मतदाताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होंने सीधा नव पंजीकृत मतदाताओं से संवाद किया है और देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया है।
डीएस ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के विकास में युवाओं को साथ लेकर चल रहे हैं जो प्रत्येक युवा के लिए बड़े गर्व की बात है।
उन्होंने सभी नव मतदाताओं का आभार जताया और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू भाजपा युवा मोर्चा मंडल डल्हौजी के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टारना मंदिर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लिया कमरूनाग और माता श्यामाकाली का आशीर्वाद

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने टारना मंदिर पहुंचकर मंडी जनपद के आराध्य देव कमरूनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!