सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में मौत; समुद्र में डूबने से गए प्राण, विदेश में कर रहे थे पढ़ाई

by

एएम नाथ। सोलन :
सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई। समाचार मिलने से शहर में मातम छा गया। बुधवार को सोलन निवासी बिट्टू आनंद का बेटा जगजीत (शिवम) और बेटी सुहानी अपनी मौसी के साथ आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड में छुट्टी मनाने गए थे। मिली जानकारी के अनुसार फिलिप आइलैंड के समुद्र में नहाने के लिए कुछ लोग समुद्र में उतर गए, लेकिन समुद्र की तेज लहरों में फंस कर मौत के घाट उतर गए। वहां मौजूद लाइफ गाड्र्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक उन्हें समुद्र से निकाला गया, तब तक तीन लोग समुद्र की विशाल लहरों में अपनी जान गवां चुके थे। एक लडक़ी को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा दिया। इनमें दो सगे भाई-बहन सोलन शहर के वार्ड नंबर-छह के बिट्टू के बच्चे थे।
मृतकों में रीमा सोढ़ी (43), शिवम (23), सुहानी (20) सहित एक अन्य 20 वर्षीय लडक़ी शामिल थी। घटना के बाद घर पर माहौल गमगीन हो गया है। वार्ड-छह की पार्षद रेखा साहनी ने गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड-छह के सदस्य बिट्टू आनंद के दोनों बच्चे, जो आस्ट्रेलिया में पढ़ते थे, अचानक निधन होने की सूचना मिलते ही वार्ड सहित शहर में शोक की लहर है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि दोनों बच्चों की आत्माओं को शांति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की निगरानी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा 5 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय कक्ष में किया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माहिलपुर में संत बाबा हरी दास के नेतृत्व में राम लीला के मंचन का हुआ आरंभ

माहिल पुर के प्राचीन शिव मंदिर से पूजा के उपरांत भगवान शिव की झांकी रामलीला  मैदान के लिए रवाना होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : दशहरा पर्व को समर्पित श्री राम लीला का मंचन आज...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल के उद्घाटन का किया स्वागत : अमरिंदर सिंह ने लोगों को दी बधाई

चंडीगढ़, 1 फरवरी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदमपुर एयरपोर्ट से वर्चुअली हलवारा-लुधियाना सिविल टर्मिनल का उद्घाटन किया। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने इस उद्घाटन को स्वागत योग्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जनवरी: कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!