अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर जानलेवा हमला : पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश में किया केस दर्ज

by

अमृतसर : अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा पर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे अज्ञात हमलावर ने रंजीत एवेन्यू स्थित रोज पार्क पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जज का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।  पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

                                      अतिरिक्त जिला जज मोनिका शर्मा ने बताया कि वह रंजीत एवेन्यू ई-ब्लाक में रहतीं हैं और अमृतसर में बतौर अतिरिक्त सत्र न्यायधीश (एएसजे) तैनात हैं। वे रोजाना रंजीत एवेन्यू रोज पार्क में सैर करने जाती हैं। गुरुवार सुबह भी करीब 5:5 बजे वह रोज पार्क में सैर करने गईं। पार्क में एक चक्कर लगाने के बाद जब दूसरा चक्कर लगा रहीं थी तो किसी ने पीछे से आकर उनके गले में बाजू डाल दी और मारने की नीयत से गला दबाने लगा।  उन्होंने बताया कि जब हमलावर से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो वे जमीन पर गिर गईं। इसके बाद हमलावर अपने दोनों हाथों से गला दबा कर उनकी सांस बंद (हत्या) करने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बचाव में हमलावर को जोर-जोर से मारना शुरु कर दिया और उसके हाथ पर दांतों से काटा। उन्होंने जब शोर मचाया तो हमलावर वहां फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया।  मेडिकल अधिकारी ने मेडिकल जांच दौरान पाया कि उन्हें नौ चोटें लगी थीं। एक चोट को अंडर एक्सरे आर्थो ओपिनियन के लिए रखा गया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात हमलावर के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 323 के तहत दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल में बंद कर महिला टीचर को पीटा : महिला टीचर ने आरोप लगाए – कमेटी प्रधान ने किए अश्लील कमेंट, सब ने मिलकर उसे लात घूसे और थप्पड़ मारे

लुधियाना : हलवारा के पक्खोवाल में एक निजी स्कूल में महिला टीचर के साथ मारपीट और बिना नोटिस दिए नौकरी के निकाल दिया गया। महिला टीचर सिमरनजीत कौर ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप...
article-image
पंजाब

ऊना में 29 दिसम्बर को लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 दिसम्बर :  डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 29 दिसम्बर को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में गणित विभाग की तरफ से प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया | इस मौके डा. शैली गर्ग प्रोफ़ैसर डीएवी यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब

*गांव बाड़ियां कलां में स्वर्गीय माता सुरजीत कौर सहोता को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया

*इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की *इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि दलजीत सिंह सहोता को राजनीतिक क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी माता...
Translate »
error: Content is protected !!