ट्रैक्टर मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

by
गढ़शंकर 27 जनवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च के आह्वान के संबंध में कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान सभा, शेरे पंजाब दोआबा किसान यूनियन और जम्हूरी किसान सभा के नेतृत्व में  समुंद्रा से सैला खुर्द तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह बज्जल, हरमेश ढेसी, ​​जसवंत सिंह भठल, बलवंत राम आदि नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को सभी फसलों पर एमएसपी लागू करना चाहिए और किसानों व मजदूरों पर चढ़े कर्ज को खत्म करना चाहिए। इसके अलावा फसल बीमा योजना लागू करने और लखीमपुर खीरी के आरोपियों को सजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर आज का ट्रैक्टर मार्च आयोजित किया गया है।इस मौके पर किसान नेता हरजिंदर सिंह, शमशेर सिंह, सतनाम सिंह, बहादुर सिंह, मक्खन सिंह, तीर्थ सिंह, संदीप सिंह मिंटू, परमजीत सिंह रूड़की खास, अमरीक सिंह, करतार सिंह, हरभजन सिंह, सज्जन सिंह धमाई, भूपिंदर सिंह, दमन जोत सिंह सरपंच, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का मिशन रोजगार : पहले स्टार्टअप कॉन्क्लेव में 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी  में राज्य के पहले स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के इकोनॉमिक विज़न में इनोवेशन, कड़ी मेहनत...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ने पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों से की पूछताछ : लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को उलझाने

फरीदकोट : पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ने तीन घंटे तक पूछताछ की। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक ढिल्लों के खिलाफ एक...
article-image
पंजाब

पंजाब में आशीर्वाद योजना के तहत 12,784 लाभार्थियों को मिले 65.20 करोड़ रुपये

बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की सहायता; 13,525 अन्य लाभार्थियों के मामलों में राशि जारी करने की प्रक्रिया जारी चंडीगढ़, 24 अक्टूबर। पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!