लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास हुआ पुनर्स्थापना कमेटी की बैठक आयोजित : DC आशुतोष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता

by
कुल्लू 27 जनवरी  : उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग में परियोजना प्रबंधन को प्रभावितो के प्रति संवेदनशीलता पूर्ण व्यवहार करने तथा बैठक में लिये गये निर्णय का समयबद्ध अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिये। बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गए निर्णय की समीक्षा की गई ।बैठक में बताया गया कि परियोजना निर्माण मकानहीन हुये छह परिवारों के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है । उपमंडलाधिकारी निरमण्ड को चयनित भूमि पर 6 परिवारों के मकान का टीपीसी नियमों के अनुसार नक्शा तैयार करने तथा परियोजना प्रबंधन को मकान निर्माण के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दिये।बैठक में परियोजना प्रभावितो को परियोजना निर्माण के कारण आ रही समस्याओं का निराकरण करने के लिए एसडीएम निरमण्ड की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया ।बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में खराब हुए रास्तों के मरम्मत व शमशान घाट निर्माण का मुद्दा भी सदस्य द्वारा उठाया गया ।जिस पर उपायुक्त ने कहा कि इसके समाधान के लिए उपमंडल अधिकारी निरमंड की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जाए जिसमें प्रभावित स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान सहित अन्य को शामिल किया जाए तथा समय समय पर परियोजना प्रबंधन के साथ बैठक की जाए ताकि प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो सके
बैठक में सदस्यों द्वारा परियोजना कार्य मे विस्फोटो के कारण प् मकानो में आई दरारों का भी मामला उठाया गया । उपायुक्त ने उप मण्डलधिकारी को जाँच कर इस बारे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।
बैठक में पलंगनी में स्टोन क्रशर से हो रहे प्रदूषण का भी मामला उठाया गया तथा सदस्यों का कहना था कि प्रदूषण के कारण न केवल फसलों को बल्कि मानव, पशु धन व घास इत्यादि को भी नुकसान हो रहा है बैठक में निर्णय लिया गया कि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक पशु धन पर प्रदूषण से हो रहे नुकसान और मुख्य चिकित्सा अधिकारी लोगों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण से हो रहे नुकसान का आकलन करेंगे। बैठक में बताया गया कि प्रदूषण के कारण फसलों के हुए नुकसान की राशि अधिकतर प्रभावितों को जारी कर दी गई है शेष बचे प्रभावितों को जारी कर दी जाएगी। बैठक में सदस्यों द्वारा परियोजना प्रबंधन द्वारा मिट्टी को नदी में डाले जाने का भी मामला उठाया गया तथा कहा गया कि इससे जल प्रदूषित हो रहा है । वन मंलाधिकारी लुहरी ने बताया कि विभाग द्वारा परियोजना प्रबंधन को मिट्टी फेंकने के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान का 22 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बैठक की कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने किया।
बैठक में एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह सहित लुहरी जल विद्युत परियोजना के के अधिकारी व प्रभावित ग्राम पंचायत के प्रधान व अन्य उपस्थित थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिन्हें मुझे मत नहीं भी दिया वह भी मेरे अपने है और मैं विना भेदभाव के गांव का सर्वपक्षी विकास प्रधान व बार्ड मैबरों को साथ लेकर करेगे: बलदेव

हरोली : गांव सैसोवाल का बलदेव कृष्ण का उप प्रधान चुने जाने से हरोली हलके में ख्ुाशी की लहर चल रही है। बलदेव कृष्ण एक आम परिवार से है और टाहलीवाल में एक उद्यौगिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेकेड पार्टी में पहुंचीं इंडियन एक्ट्रेस : 20 मिनट में ही भागी : फिर बोली मुझे किसी के प्राइवेट पार्ट्स नहीं देखने

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति यूरोप में वेकेशन मना रही है। हाल ही में उन्होंने जर्मनी के बर्लिन में ‘नेकेड पार्टी’ अटेंड की. एक्ट्रेस ने इस पार्टी के बारे में बात की है और अपना खराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 5,544 दिव्यांगजनों को दिया जा रहा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ : अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे करें जागरूक

ऊना, 23 मार्च – अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी विभागों के अधिकारी संबंधित विभागों के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों हेतू संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गांव लिल्ली के ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन : गायक राकेश कुमार शर्मा व राजु ने  माता की भेंटे गा कर पंडाल पर बैठे लोगों को नाचने को दिया लगा

एएम नाथ। चम्बा :   भनोता के गांव लिल्ली में ज्वालामुखी मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शाम को जागरण तथा सुबह हवन करके भण्डारे का आयोजन किया गया। जागरण के...
Translate »
error: Content is protected !!