पुलिस टीमों ने पार्षदों सहित लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरुक – कहा, समय पर सावधानी अपनाने से ही कोरोना पर कसी जा सकती है नकेल

by

हिदायतों का उल्लंघन संबंधी अब तक 96 मामले हुए दर्ज
होशियारपुर : एसएसपी नवजोत सिंह माहल की ओर से अधिक से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सावधान करने के उद्देश्य से शुरु किए गए जागरुकता अभियान के अंतर्गत अलग- अलग डी.एस.पीज के नेतृत्व में पुलिस टीमों की ओर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में संबंधित पार्षदों की मौजूदगी में लोगों को जरुरी सावधानियां अपनाने व बिना किसी जरुरी काम के न घूमने संबंधी प्रेरित किया गया।
डी.एस.पी(मुख्यालय)गुरप्रीत सिंह गिल, डी.एस.पी(सिटी) सतिंदर कुमार, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह व डी.एस.पी माधवी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों की ओर से सैशन चौक, कमालपुर चौक, सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक, फगवाड़ा चौक, बस स्टैंड, बहादुरपुर चौक, शिमला पहाड़ी चौक आदि क्षेत्रों में पार्षदों की मौजूदगी में लोगों को कोरोना की गंभ ीर होती जा रही स्थिति से परिचित करवाया। पुलिस टीमों ने लोगों को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों का पालन में किसी भी लापरवाही न दिखाने की अपील करते हुए कहा कि समय पर जरुरी सावधानी अपनाने से ही कोरोना के खिलाफ दोबारा फतेह दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनहित के मद्देनजर मास्क पहनने, एक दूसरे से बनती दूरी बनाकर रखने आदि मुख्य हिदायतों के पालन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए व बिना किसी कारण यातायात से भी गुरेज करना चाहिए। उन्होंने लोगों को अपील की कि नाइट कफ्र्यू आदि का भी उल्लंघन न किया जाए। इस दौरान डी.एस.पी माधवी शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 मई से लेकर अब तक हिदायतों का उल्लंघन करने संबंधी 96 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आए साहमने : हिमाचल प्रदेश की छवि को सोशल मीडिया पर कुछ कर रहे लोग खराब

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने बुधवार...
article-image
पंजाब

बाढ़ की घड़ी में पंजाब के साथ खड़ी भारतीय सेना, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया हर संभव मदद का भरोसा – विक्रमादित्य सिंह, संगठन मंत्री FANS

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब इस समय हाल के वर्षों की सबसे कठिन हड़्‍ह (बाढ़) की स्थिति से जूझ रहा है। लगातार हो रही तेज़ बारिश और नदियों के उफान ने कई जिलों में भारी...
Translate »
error: Content is protected !!